1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना और सोनम के साथ काम करके बहुत खुश हैं फराह खान, ये है वजह

करीना और सोनम के साथ काम करके बहुत खुश हैं फराह खान, ये है वजह

 Published : May 02, 2018 05:38 pm IST,  Updated : May 02, 2018 05:38 pm IST

कोरियाग्राफर-फिल्मकार फराह खान ने कहा कि उन्हें आगामी फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' के एक गाने में करीना कपूर खान और सोनम कपूर के साथ काम करके मजा आया।

सोनम-करीना-फराह- India TV Hindi
सोनम-करीना-फराह

मुंबई:  कोरियाग्राफर-फिल्मकार फराह खान ने कहा कि उन्हें आगामी फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' के एक गाने में करीना कपूर खान और सोनम कपूर के साथ काम करके मजा आया। उन्होंने कहा कि उन्हें गाने में जेंडर स्वैप का विचार अच्छा लगा। 'वीरे दि वेडिंग' में स्वरा भास्कर और शिखा तिलसानिया भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फराह ने इनके साथ 'तारीफां' में काम किया है जो बुधवार को रिलीज किया गया। यह गाना गुरुवार से छोटे पर्दे पर एमटीवी बीट्स पर प्रसारित किया जाएगा।

फराह ने एक बयान में कहा, "'बलफमास्टर' के गाने 'एक मैं और एक तू है' के बाद यह मेरा दूसरा म्यूजिक वीडियो है और मुझे वास्तव में लगता है कि हम इसे एक नए लेवल पर ले गए हैं।"

उन्होंने कहा, "जेंडर स्वैप का विचार वास्तव में मुझे अच्छा लगा। हमने लड़कों को एक सजावटी स्थान दिया और लड़कियों को हीरो बनाया। रिया, एकता, करीना, सोनम, शिखा और स्वरा जैसी सशक्त और प्रबुद्ध महिलाओं के साथ काम करके काफी मजा आया।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन