1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी, हालत नाजुक

वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी, हालत नाजुक

 Written By: IANS
 Published : Oct 28, 2020 10:17 pm IST,  Updated : Oct 28, 2020 10:19 pm IST

वरिष्ठ अभिनेता सौमित्र चटर्जी की तबीयत नाजुक बनी हुई है।

Soumitra Chatterjee- India TV Hindi
Soumitra Chatterjee Image Source : TWITTER/COLOURS OF NORTH EASTERN INDIA

वरिष्ठ अभिनेता सौमित्र चटर्जी लंबे समय से बीमार हैं, लेकिन सोमवार को उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई है। इसकी जानकारी कोलकाता के बेले व्यू अस्पताल के डॉक्टरों ने दी। सौमित्र चटर्जी की हालत नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टर्स के इलाज पर वो पॉजिटिव रेस्पॉन्स नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद उन्हें शाम को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

चटर्जी का इलाज कर रही टीम के हेड डॉ. अरिंदम ने कहा, "नेफ्रोलॉजिस्टों की टीम ने तय किया है कि डायलिसिस के 2-3 एपिसोड उसके शरीर में यूरिया और क्रिएटिनिन के स्तर को नीचे लाने में मदद करेंगे, जो उनके चेतना में भी सुधार लाएगा। हम अभिनेता के यूरिन आउटपुट को ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है कि डायलिसिस कम अवधि के लिए रहेगा।" 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन