1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल की कोविड रिपोर्ट आई निगेटिव, शेयर की मुस्कुराती हुई तस्वीर

विक्की कौशल की कोविड रिपोर्ट आई निगेटिव, शेयर की मुस्कुराती हुई तस्वीर

 Published : Apr 16, 2021 05:59 pm IST,  Updated : Apr 16, 2021 05:59 pm IST

आज विक्की कौशल ने मुस्कुराती हुई अपनी एक तस्वीर शेयर करके लिखा है- निगेटिव।

विक्की कौशल की कोविड रिपोर्ट आई निगेटिव  vicky kaushal- India TV Hindi
विक्की कौशल की कोविड रिपोर्ट आई निगेटिव Image Source : INSTAGRAM- VICKY KAUSHAL

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल कोरोना निगेटिव हो गए हैं, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। इससे पहले विक्की कौशल ने कोविड वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी थी और बताया था कि उन्होंने डॉक्टर द्वारा बताए प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए खुद को होम आइसोलेट कर लिया। आज विक्की कौशल ने मुस्कुराती हुई अपनी एक तस्वीर शेयर करके लिखा है- निगेटिव।

मजनू भाई की पेंटिंग से प्रेरित हुए विक्की कौशल, घोड़े पर चढ़कर किया ये स्टंट

विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके लिखा था- 'हर प्रकार की सतर्कता और सावधानी बरतने के बावजूद दुर्भाग्यवश मैं कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गया हूं। सभी जरूरी नियमों का पालन करते हुए मैं होम क्वारंटीन हो गया हूं। मेरे डॉक्टर की सलाह पर दवाइयां ले रहा हूं।'

अभिनेता ने उन सभी लोगों से तुरंत कोरोना टेस्ट कराने की अपील की थी, जो हाल ही में उनके संपर्क में आए थे। इसके साथ ही उन्होंने सभी से अपना ध्यान रखने की अपील भी की है। प्राप्त सूचना के अनुसार विक्की और भूमि निर्देशक शशांक खेतान की आगामी धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘मिस्टर लेले’ की शूटिंग कर रहे थे। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की जल्द ही भारत के सबसे महान युद्ध नायकों में से एक फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के किरदार को बड़े पर्दे पर जीवंत करते नज़र आएंगे। उन्होंने हाल ही में उनकी जयंती के अवसर पर बहुप्रतीक्षित फिल्म के शीर्षक 'सैम बहादुर' की घोषणा की। सैम मानेकशॉ के सैन्य करियर में चार दशक और पांच युद्ध शामिल है। वह पहले भारतीय सेना अधिकारी थे जिन्हें फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया था और 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी सैन्य जीत के कारण बांग्लादेश का निर्माण हुआ था।

इसके अलावा विक्की निर्देशक आदित्य धर के साथ एक नई सुपरहीरो फिल्म 'अश्वत्थामा' में भी दिखाई देंगे। फिल्म के एक पोस्टर में भगवान शिव नजर आ रहे हैं।

सैम मानेकशॉ की बायोपिक में विक्की कौशल का पहला लुक 2019 में जारी किया गया था, जिसमें सैम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई थी। पिछले साल, निमार्ताओं ने विक्की कौशल का दूसरा लुक जारी किया था जिसमें विक्की का फील्ड मार्शल से हूबहू मिलते लुक सभी को स्तब्ध कर दिया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन