1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: विक्की कौशल की हॉरर फिल्म ने कमाए इतने करोड़

'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: विक्की कौशल की हॉरर फिल्म ने कमाए इतने करोड़

 Published : Feb 22, 2020 06:52 am IST,  Updated : Feb 22, 2020 10:50 am IST

विक्की कौशल की हॉरर फिल्म 'भूत पार्ट वन द हॉन्टेड शिप' रिलीज हो गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाया है आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

bhoot part one the haunted ship box office collection day 1- India TV Hindi
भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

विक्की कौशल लंबे समय के बाद पड़े पर्दे पर नजर आए हैं। इस बार वह ऐएक नए जॉनर हॉरर को लेकर आए हैं। विक्की कौशल की हॉरर फिल्म 'भूत पार्ट वन द हॉन्टेड शिप' रिलीज हो गई है। फिल्म को क्रिटिक और ऑडियन्स के मिक्स रिव्यू मिले हैं। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। भूत ने पहले दिन इतने करोड़ की कमाई की है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भूत पार्ट वन द हॉन्टेड शिप के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी है। फिल्म ने पहले दिन 5.10 करोड़ का बिजनेस किया है। भूत के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को छुट्टी का फायदा मिला है। जिसकी वजह से कलेक्शन बढ़ गया है। वीकेंड पर फिल्म का बिजनेस बढ़ने की उम्मीद है। भूत के बॉक्स ऑफिस पर इसी दिन रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की शुभ मंगल ज्यादा सावधान का असर पड़ा है।

भूत पार्ट वन द हॉन्टेड शिप एक शिपिंग ऑफिसर की कहानी है। जो एक हॉन्टेड शिप की जांच पड़ताल करने के लिए उसके अंदर जाता है। इसके बाद क्या होता है यह जानने के लिए तो आपको फिल्म देखने जाना पड़ेगा।

फिल्म की बात करें तो इसमें विक्की कौशल के साथ भूमि पेडनेकर अहम भूमिका निभाती नजर आई हैं। इसे भानु प्रताप सिंह ने डायरेक्ट और धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन