1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल और हरलीन सेठी के ब्रेकअप की ये है असली वजह?

विक्की कौशल और हरलीन सेठी के ब्रेकअप की ये है असली वजह?

 Published : Apr 21, 2019 09:12 pm IST,  Updated : Apr 21, 2019 09:12 pm IST

पिछले कुछ दिनों से विक्की कौशल और हरलीन सेठी का ब्रेकअप चर्चा में है। करीब एक साल तक डेट करने के बाद दोनों ने कुछ समय पहले अपनी राहें अलग कर ली।

 Vicky Kaushal, Harleen Sethi- India TV Hindi
Vicky Kaushal, Harleen Sethi Image Source : INSTAGRAM

पिछले कुछ दिनों से विक्की कौशल और हरलीन सेठी का ब्रेकअप चर्चा में है। करीब एक साल तक डेट करने के बाद दोनों ने कुछ समय पहले अपनी राहें अलग कर ली। खबरें आ रही थी कि भूमि पेडनेकर या कटरीना कैफ संग विक्की की नजदीकियों की वजह से ऐसा हुआ है, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो इसके पीछे कोई और ही कारण है। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, हरलीन ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया था। उन्होंने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर ब्रेकअप को लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया था।

पोर्टल ने सूत्र के हवाले से लिखा, विक्की और हरलीन ने 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' साथ में देखी थी। तब तब उनके बीच सब सही था, लेकिन इसके बाद विक्की को बहुत से ऑफर आने लगे और वह बहुत बिजी रहने लगे थे। वह हरलीन को टाइम नहीं दे पाते थे। हरलीन उन्हें बहुत मिस करती थीं। विक्की उन्हें यह समझा नहीं पाते थे कि काम की वजह से उन्हें बहुत ट्रैवल करना पड़ता है। इसके बाद विक्की का बर्ताव भी बदल गया था।

इसके बाद दोनों में गलतफहमी और लड़ाइयां होने लगी थीं। जो उन्हें पहले से जानते थे वो समझ गए थे कि दोनों जल्दी अलग हो जाएंगे। हालांकि उन्होंने पैच अप की कोशिश भी की थी, लेकिन सफल नहीं हो पाए। उन्होंने सोचा कि लड़ते रहने से अच्छा है कि वो अलग हो जाएं।

विक्की के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो फिलहाल एक हॉरर फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर हैं। गुरुवार की गुजरात में इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके चेहरे पर दरवाज़ा गिर गया, जिससे उन्हें 13 टांके लगे हैं।

Also Read:

Avengers Endgame: भारत में ऑनलाइन टिकट कैसे बुक करें, रिलीज़ डेट, कास्ट, रन टाइम, बजट...

Kabir Singh New Poster: शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी ने शेयर किया पोस्टर, 2 महीने में रिलीज़ होगी फिल्म

Video: छपाक के सेट से स्कूल गर्ल बनीं दीपिका पादुकोण का वीडियो वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन