1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऑमलेट को ठीक तरह से पलटने में कामयाब हुए विक्की कौशल, शेयर किया वीडियो

ऑमलेट को ठीक तरह से पलटने में कामयाब हुए विक्की कौशल, शेयर किया वीडियो

 Published : Apr 06, 2020 04:24 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 04:24 pm IST

इससे पहले विक्की कौशल ने साफ-सफाई करते हुए भी वीडियो पोस्ट किया था।

विक्की कौशल- India TV Hindi
विक्की कौशल

मुंबई: लॉकडाउन की वजह से सारे बॉलीवुड सितारे अपने घरों में हैं और घर में रहकर हर रोज कुछ ना कुछ क्रिएटिव कर रहे हैं। विक्की कौशल को ही देख लीजिए, लॉकडाउन में उन्होंने ऑमलेट बनाना सीख लिया। एक ऑमलेट को पलटने की कई असफल कोशिशों के बाद आखिरकार अभिनेता विक्की कौशल ने इसमें महारत हासिल कर ली। इंस्टाग्राम का सहारा लेते हुए विक्की ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दिखा रहा है कि वह एक ऑमलेट बना रहे हैं और सफलतापूर्वक उसे पैन पर पलट रहे हैं।

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हैशटैगदऑमलेटफ्लिपर्स के क्लब में अपने प्रवेश के लिए रास्ता बनाते हुए। हैशटैगछोटीखुशियां।"

यह देख कर ऐसा लग रहा है कि विक्की कोवि़ड-19 लॉकडाउन का बहुत ही अच्छा फायदा उठा रहे हैं, जैसा कि वह घरेलू कामकाज में अपने कौशल को बेहतरीन बना रहे हैं। कुछ दिन पहले, उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह साफ-सफाई करते हुए नजर आए थे। पंखा साफ करने के बाद विक्की कौशल कहते दिख रहे थे कि जिसका बेटा लंबा उसका भी बड़ा काम है।

कल पीएम मोदी के कहने पर विक्की कौशल ने भी अपने घर में दीपक जलाया था।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन