1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल ने कटरीना कैफ को इस अंदाज में किया बर्थडे विश

विक्की कौशल ने कटरीना कैफ को इस अंदाज में किया बर्थडे विश

 Published : Jul 16, 2020 08:41 pm IST,  Updated : Jul 16, 2020 08:41 pm IST

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने कटरीना कैफ को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

vicky kaushal and katrina kaif- India TV Hindi
विक्की कौशल और कटरीना कैफ Image Source : INSTAGRAM/KATRINAKAIF/VICKYKAUSHAL09

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने गुरुवार को अपना 37वां जन्मदिन मनाया और इस खास मौके पर अभिनेता विक्की कौशल ने उन्हें बधाई दीं। विक्की द्वारा इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर साझा किया गया, जिसमें कैटरीना छत पर मुस्कुराते हुए अपनी बाहें फैलाएं नजर आ रही हैं। इसके साथ विक्की ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे कैटरीना।"

पिछले कुछ दिनों से दोनों के आपस में डेटिंग करने की बात सूर्खियों में है, हालांकि किसी ने भी अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

vicky kaushal
Image Source : INSTAGRAM/VICKYKAUSHAL09विक्की कौशल इंस्टाग्राम स्टोरी

गुरुवार को कैटरीना के जन्मदिन पर उन्हें कुछ और भी सितारों ने बधाई दीं, जिनमें सलमान खान सहित उनके प्रशंसक भी शामिल रहे।

अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में कैटरीना 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं, जिसके निर्देशक रोहित शेट्टी हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन