1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: गरीब महिला ने सुनाए इतने सुरीले गाने, सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग

VIDEO: गरीब महिला ने सुनाए इतने सुरीले गाने, सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग

 Published : May 29, 2018 11:26 pm IST,  Updated : May 30, 2018 04:53 pm IST

अब तक इस वीडियो को 96 हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं। लगभग 4 मिलियन लोग इस गाने को देख चुके हैं।

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो

नई दिल्ली: सोशल मीडिया में अक्सर ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिसे देखकर आप और हम हैरान रह जाते हैं। हमारे देश में इतना टैलेंट है जिन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पाता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उम्मीद रहती है कि शायद कुछ अच्छा हो जाए, कई लोगों को मौके भी मिल जाते हैं। हाल ही में एक महिला का वीडियो वायरल हुआ है, जिसके गाने सुनने के बाद आपके मन में भी यही ख्याल आएगा कि काश इसे फिल्म में गाने का मौका मिल जाए।

वीडियो में एक गरीब महिला कई सारे गाने गा रही है। शुरुआत वो ‘1942 अ लव स्टोरी’ के गाने ‘कुछ ना कहो...’ से करती है। उसके बाद ‘तेरे नाम’ का ‘ओढ़नी...’ और ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ जैसे कई गाने सुनाती है। उन्होंने यह गाना इतना सुरीला गाया है कि वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं। वहां खड़े लोग उससे एक के बाद एक कई गानों की फर्माइश कर रहे हैं, और वो लगातार गाने सुना रही है। फिल्म जगत नाम के पेज ने इस वीडियो को शनिवार को शेयर किया, देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया।

 अब तक इस वीडियो को 96 हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं। लगभग 4 मिलियन लोग इस गाने को देख चुके हैं।

वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ''इस गरीब गायक के सामने बॉलीवुड के बड़े सिंगर भी फेल, क्या बॉलीवुड में चांस नहीं मिलना चाहिए''

आप भी देखिए वीडियो...

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन