1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मैं वहीं फिल्में करती हूं, जिसके साथ न्याय कर सकूं: विद्या बालन

मैं वहीं फिल्में करती हूं, जिसके साथ न्याय कर सकूं: विद्या बालन

 Published : Oct 26, 2016 08:18 pm IST,  Updated : Oct 26, 2016 08:18 pm IST

विद्या बालन से अपनी फिल्मों को लेकर कहा कि वह सिर्फ ऐसी फिल्मों पर काम करती हैं, जिनके साथ न्याय कर सकें। अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्म 'कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह' के ट्रेलर लांच के मौके पर अपने विचार साझा किए।

vidya balan- India TV Hindi
vidya balan

मुंबई: अभिनेत्री विद्या बालन जल्द ही संस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह' में नजर आने वाली हैं। जिसमें उन्होंने दमदार अभिनय किया है। इसका ट्रेलर रिलीज होने के बाद इनके अभिनय की चर्चा काफी बढ़ गई है। जिसके कारण विद्या बालन सुर्खियों में छाई हुई है।

ये भी पढ़े-

विद्या बालन से अपनी फिल्मों को लेकर कहा कि वह सिर्फ ऐसी फिल्मों पर काम करती हैं, जिनके साथ न्याय कर सकें। अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्म 'कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह' के ट्रेलर लांच के मौके पर अपने विचार साझा किए। उनके साथ फिल्म के निर्देशक सुजॉय घोष भी थे।

विद्या बालन ट्रेलर लांच के मौके पर बिना मेकअप के ऑटो रिक्शा से पहुंची थी। साल 2012 में आई फिल्म 'कहानी' में भी विद्या बालन थी। उन्होंने अपना शूटिंग अनुभव साझा करते हुए कहा, "हम इसके शूटिंग के लिए कलिम्पोंग (पश्चिम बंगाल) के एक छोटे जगह गए। यह जगह बहुत ही अलग-थलग है, हम इसे गुप्त रखने में कामयाब रहे। यह एक थ्रिलर फिल्म है तो इसके रहस्य के बारे में आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगी।"

इस फिल्म में विद्या ने दुर्गा रानी का किरदार निभाया है। इस फिल्म में उन्होंने विद्या सिन्हा ('कहानी' का किरदार) के अतीत का खुलासा किया है, जिसका संबंध दुर्गा रानी से है, जिसपर अपहरण और हत्या का आरोप है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन