Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' अमेजन प्राइम पर इस दिन होगी रिलीज, सामने आया नया वीडियो

विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' अमेजन प्राइम पर इस दिन होगी रिलीज, सामने आया नया वीडियो

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Jul 02, 2020 07:43 pm IST, Updated : Jul 02, 2020 07:46 pm IST

 'शकुंतला देवी'  फिल्म में अभिनेत्री विद्या बालन दुनिया भर में मशहूर भारतीय मैथेमैटिक्‍स जीनियस की भूमिका निभा रही हैं, जो 'ह्यूमन कंप्‍यूटर' के रूप में मशहूर हैं।

vidya balan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' अमेजन प्राइम पर इस दिन होगी रिलीज

विद्या बालन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'शकुंतला देवी' की रिलीज तारीख सामने आ गई है। अमेजन प्राइम वीडियो पर यह फिल्म 31 जुलाई 2020 को रिलीज होगी। शकुंतला देवी का निर्देशन अनु मेनन ने किया है। अमेज़न प्राइम वीडियो ने शकुंतला देवी के एक्‍सक्‍लूसिव ग्‍लोबल प्रीमियर की घोषणा की दी है। वेटिंग, फोर मोर शॉट्स प्‍लीज़ सीजन 1 जैसी सीरीज के लिये मशहूर अनु मेनन द्वारा निर्देशित और सोनी पिक्‍सर्च नेटवर्क्‍स प्रोडक्‍शन्‍स एवं विक्रम मल्‍होत्रा (एबंडिशिया एन्‍टरटेनमेंट) द्वारा प्रोड्यूस की गई इस बायोग्राफिकल ड्रामा को पूरी दुनिया में 31 जुलाई 2020 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। 

इस फिल्म में राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्राप्‍त कर चुकीं अभिनेत्री विद्या बालन दुनिया भर में मशहूर भारतीय मैथेमैटिक्‍स जीनियस की भूमिका निभा रही हैं, जो 'ह्यूमन कंप्‍यूटर' के रूप में मशहूर हैं। शकुंतला देवी में सान्‍या मल्‍होत्रा (दंगल, बधाई हो फेम) शकुंतला देवी की बेटी की भूमिका में जर आएंगी। अपनी बेटी के साथ शकुंतला देवी का रिश्‍ता काफी उलझा हुआ, लेकिन अनोखा है। 

इसके साथ ही फिल्‍म में जीशू सेनगुप्‍ता (मर्दानी 2) और अमित साध (ब्रीद, काई पो चे) भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। भारत और दुनिया भर के 200 से ज्‍यादा देशों एवं क्षेत्रों में रहने वाले प्राइम मेंबर्स 31 जुलाई से शकुंतला देवी की यह दिलचस्‍प कहानी देख सकते हैं।

 

 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement