1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विद्या बालन ने कहा- शकुंतला देवी को-स्टार जीशु सेनगुप्ता ने पहली मुलाकात में दिखाया था 'एटीट्यूड'

विद्या बालन ने कहा- शकुंतला देवी को-स्टार जीशु सेनगुप्ता ने पहली मुलाकात में दिखाया था 'एटीट्यूड'

 Published : May 20, 2020 11:53 am IST,  Updated : May 20, 2020 11:53 am IST

विद्या और जीशु फिल्म 'शकुंतला देवी' में पति-पत्नी के रूप में दिखाई देंगे। अनु मेनन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और अमित साध भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले महीने अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

शकुंतला देवी फिल्म...- India TV Hindi
शकुंतला देवी फिल्म में पति-पत्नी के रोल में दिखेंगे जीशु और विद्या Image Source : INSTAGRAM/SENGUPTAJISSHU

मुंबई: अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा है कि अभिनेता जीशु सेनगुप्ता ने पहली बार मिलने के दौरान उनसे बात नहीं की थी। यहां तक कि वह विद्या को देखकर मुस्कुराए भी नहीं थे। विद्या ने अपनी अपकमिंग फिल्म शकुंतला देवी के सह-कलाकार जीशु सेनगुप्ता संग इंस्टाग्राम पर एक लाइव चैट पर मिलीं। बातचीत के दौरान विद्या ने मजाक में कहा कि जब फिल्मकार सुजॉय घोष ने उन्हें बंगाली अभिनेता जीशु से मिलवाया, तो उन्होंने अपना एटीट्यूड दिखाया। न तो जीशु ने बात की और न ही वह उन्हें (विद्या को) देख मुस्कुराए।

जीशु ने विद्या की इस बात को सुनकर जोर का ठहाका लगाते हुए इसे मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि विद्या अकसर उनकी टांग खींचने के लिए दूसरों के सामने ऐसा कहती हैं। जीशु ने कहा कि अगर पहली मुलाकात के दौरान उन्होंने उनसे बात नहीं की, तो ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वह डरे हुए थे। आखिरकार वह विद्या बालन के सामने जो थे।

विद्या और जीशु फिल्म 'शकुंतला देवी' में पति-पत्नी के रूप में दिखाई देंगे। अनु मेनन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और अमित साध भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले महीने अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

आईएएनएस इनपुट के साथ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन