1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इसलिए विद्युत जामवाल खुद को मान रहे हैं भाग्यशाली

तो इसलिए विद्युत जामवाल खुद को मान रहे हैं भाग्यशाली

 Published : Aug 02, 2017 02:40 pm IST,  Updated : Aug 02, 2017 02:40 pm IST

विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी आगामी थ्रिलर फिल्म 'जंगली' की को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अब जल्द ही वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग भी शुरु करने वाले है, इस लेकर वह काफी उत्साहित हैं। अमेरिकी लेखक और फिल्मकार चक रसेल फिल्म के निर्देशक होंगे।

vidyut- India TV Hindi
vidyut

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी आगामी थ्रिलर फिल्म 'जंगली' की को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अब जल्द ही वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग भी शुरु करने वाले है, इस लेकर वह काफी उत्साहित हैं। अमेरिकी लेखक और फिल्मकार चक रसेल फिल्म के निर्देशक होंगे। फिल्म का हिस्सा बनने से विद्युत खुद को भाग्यशाली मान रहे हैं। रसेल ने जंगली पिक्चर्स के साथ हाथ मिलाया है। यह एक व्यक्ति और हाथी की साहसिक कहानी है। यह फिल्म हाथी के शिकार तथा उसके दांतों की तस्करी जैसे मुद्दों को उजागर करेगी।

फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी, यह वर्ष 2018 की गर्मियों में रिलीज होने की उम्मीद है। विद्युत ने कहा, "तीन वर्ष की आयु से कलारीपयट्टू में प्रशिक्षित होने और जानवरों के लिए प्यार के चलते मुझे नहीं लगता कि मेरे लिए इससे बेहतर पटकथा हो सकती थी। वैश्विक संदेश वाली फिल्म का हिस्सा बनकर खुद को भाग्यशाली मान रहा हूं।"

'कमांडो' के अभिनेता ने कहा, "दिग्गज चक रसेल द्वारा निर्देशित फिल्म का हिस्सा बनना किसी भी अभिनेता का सपना होता है और मैं इसकी शूटिंग शुरू करने को लेकर उत्सुक हूं।" जंगली पिक्च र्स की अध्यक्ष प्रीती शाहनी ने कहा कि 'जंगली' रितेश शाह द्वारा लिखित एक दिलकश कहानी है। (प्रभास और अनुष्का के बीच आई बॉलीवुड की ये हसीना!)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन