1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विजय देवरकोंडा की फिल्म 'डियर कॉमरेड' को 1 साल होने वाला है पूरा, फैंन्स ने ट्विटर पर किया ट्रेंड

विजय देवरकोंडा की फिल्म 'डियर कॉमरेड' को 1 साल होने वाला है पूरा, फैंन्स ने ट्विटर पर किया ट्रेंड

 Published : Jul 25, 2020 08:11 pm IST,  Updated : Jul 25, 2020 08:11 pm IST

विजय देवरकोंडा की फिल्म 'डियर कॉमरेड' को एक साल पूरा होने वाला है। ट्विटर पर उनके फैन्स #VijayDevarakonda ट्रेंड कर रहे हैं।

vijay devarakonda- India TV Hindi
विजय देवरकोंडा Image Source : INSTAGRAM/THEDEVERAKONDA

साउथ के स्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म डियर कॉमरेड ऑडियन्स को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म में विजय के साथ रश्मिका अहम किरदार निभाती नजर आईं थी। यह फिल्में तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 26 जुलाई को रिलीज हुई थी। इस लव स्टोरी में विजय एक कॉलेज स्टूडेंट के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा बिजनेस किया था। डियर कॉमरेड को 1 साल कल पूरा होने वाला है। फिल्म के 1 साल पूरा होने से पहले ही ट्विटर पर #VijayDeverakonda'ट्रेंड कर रहा है। 

विजय देवरकोंडा के फैन्स उनकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। भारत कैमा ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। डियर कॉमरेड भरत कम्मा प्रोडक्शन हाउस के तले बनी थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन