1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहली बार विजय देवरकोंडा ने फैमिली को कराई प्राइवेट जेट की सैर, डर के मारे मां ने किया कुछ ऐसा

पहली बार विजय देवरकोंडा ने फैमिली को कराई प्राइवेट जेट की सैर, डर के मारे मां ने किया कुछ ऐसा

 Published : Oct 12, 2021 04:58 pm IST,  Updated : Oct 12, 2021 04:58 pm IST

अभिनेता विजय देवरकोंडा ने अपनी फैमिली को भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करवाए। इस दौरान उन्होंने प्राइवेट जेट के साथ अपनी जर्नी को पूरा किया।

Vijay Deverkonda- India TV Hindi
विजय देवरकोंडा ने फैमिली को कराई प्राइवेट जेट की सैर Image Source : INSTAGRAM/THEDEVERAKONDA

अभिनेता विजय देवरकोंडा एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अपनी जिंदगी को फुलऑन एंजॉय करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल से गुजरा जाए तो ऐसी तस्वीरों और वीडियोज़ से आपका सामना होगा, जिसे देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि अभिनेता अपनी जिंदगी में अपनी लाइफ को एंजॉय करते हैं। विजय अपने परिवार के काफी करीब हैं और हाल ही में, अभिनेता और उनका परिवार भगवान वेंकटेश्वर तीर्थ के दर्शन के लिए तिरुपति गया था। परिवार ने पहली बार एक निजी जेट में उड़ान भरी और अभिनेता ने अपनी जर्नी से एक वीडियो अपने अपने चाहने वालों के बीच शेयर किया है। 

विजय ने इंस्टाग्राम पर अपने भाई आनंद देवरकोंडा की तरफ से शूट किए एक वीडियो साझा किया। वीडियो में, विजय की मां को टेक-ऑफ के दौरान और यहां तक कि फ्लाइट में बैठे रहने दौरान भी घबराते हुए देखा जा सकता है। 

आनंद ने इस वीडियो में बताया कि यह पहली बार है जब परिवार एक निजी जेट में उड़ रहा है और उन्होंने अपने भाई विजय की ओर कैमरा पैन कर दिया। इस दौरान विजय अपने मोबाइल में तल्लीन आ रही थे। आखिर वह कौन सा काम था, जो विजय अपनी मोबाइल में कर रहे थे। 

बता दें विजय देवरकोंडा फ्लाइट के दौरान अपने छोटे भाई आनंद की आने वाली फिल्म 'पुष्पक विमानम' के लिए प्रमोशनल कंटेंट तैयार करने में लगे थे। इस तरह फैमिली के प्रति अभिनेता का प्यार देख कर फैंस उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो वियर अपनी आने वाली फिल्म लाइगर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अभिनेता के साथ-साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन