1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विजय वर्मा ने शुरू की फिल्म आलिया भट्ट संग 'डार्लिंग्स' की शूटिंग

विजय वर्मा ने शुरू की फिल्म आलिया भट्ट संग 'डार्लिंग्स' की शूटिंग

 Published : Jul 03, 2021 08:38 pm IST,  Updated : Jul 03, 2021 08:38 pm IST

विजय वर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर रेड चिलीज़ प्रोडक्शन के सेट से अपनी एक तस्वीर साझा की है। उन्हें 'डार्लिंग्स' क्लैपबोर्ड पकड़े देखा जा सकता है जहाँ वह क्लिक के लिए पोज़ देते हुए कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

vijay verma- India TV Hindi
विजय वर्मा ने शुरू की फिल्म आलिया भट्ट संग 'डार्लिंग्स' की शूटिंग Image Source : VIJAY VARMA/INSTAGRAM

विजय वर्मा हाल ही में अपनी हेयरकट की तस्वीर और रेड चिलीज़ ऑफिस के बाहर उनकी मौजूदगी ने हमें यह सोचने पर मजबूर कर दिया था कि आखिर वे क्या करने जा रहे हैं और अब इसकी पुष्टि हो गई है। अभिनेता ने आलिया भट्ट के साथ डार्लिंग्स की शूटिंग शुरू कर दी है और कमेंट बॉक्स में उनके प्रशंसकों का उत्साह साफ़ देखा जा सकता है।  

विजय वर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर रेड चिलीज़ प्रोडक्शन के सेट से अपनी एक तस्वीर साझा की है। उन्हें 'डार्लिंग्स' क्लैपबोर्ड पकड़े देखा जा सकता है जहाँ वह क्लिक के लिए पोज़ देते हुए कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता तिरंगे रंग की जैकेट, बैगी पैंट और ब्लैक एंड व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए नज़र आ रहे है। 

विजय ने अपनी नई शुरुआत और अपने सह-कलाकार आलिया भट्ट व शेफाली शाह के बारे में बात करते हुए साझा किया कि वो इस फिल्म में काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। 

इससे पहले दिन की शुरुआत में, अभिनेता ने अपनी कार से एक स्टोरी भी साझा की थी जिसमें उन्होंने पहले दिन शूट पर जाने की खबर देते हुए लिखा था नई शुरुआत, डार्लिंग्स

विजय की आने वाली फिल्म डार्लिंग्स रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है है जिसमें आलिया भट्ट व विजय वर्मा की गली बॉय जोड़ी फिर से एक साथ नज़र आएगी जहाँ वे इस बार एक ताजा जोड़ी के रूप में एक दूसरे के ऑपोज़िट नज़र आएंगे। 

साथ ही, ओके कंप्यूटर स्टार जल्द सोनाक्षी सिन्हा के साथ 'फॉलन' और नुसरत भरुचा व सनी कौशल के साथ 'हुडदंग' में भी दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन