1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंबई के इस ग्रैंड होटल में होने वाला है विराट-अनुष्का का दूसरा रिसेप्शन, पढ़िए कौन-कौन हस्तियां होंगी शामिल?

मुंबई के इस ग्रैंड होटल में होने वाला है विराट-अनुष्का का दूसरा रिसेप्शन, पढ़िए कौन-कौन हस्तियां होंगी शामिल?

 Published : Dec 26, 2017 06:17 pm IST,  Updated : Dec 26, 2017 06:17 pm IST

इससे पहले 21 दिसंबर को दिल्ली के ताज एनक्लेव में विराट के फैमिली मेंबर्स के लिए रिसेप्शन हुआ था।

virat anushka - India TV Hindi
virat anushka Image Source : PTI

नई दिल्ली: इटली में विराट अनुष्का ने 11 दिसंबर को रॉयल वेडिंग की। विरुष्का की इस वेडिंग में कुछ खास की लोग शामिल हुए थे। आज विराट और अनुष्का ने मुंबई में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और इंडियन क्रिकेट की पूरी टीम को रिसेप्शन दिया है। यह रिसेप्शन मुंबई के ‘द सेंट रेगिस’ होटल में होगा। यह होटल मुंबई के लोवर परेल इलाके में है।

मुंबई के ‘द सेंट रेगिस’ होटल की बात करे तो यह 3,906 स्क्वायर मीटर में बना है। इस होटल का टावर भारत के सबसे ऊंचे टावर्स में से एक है। इस लग्जरी होटल में 395 कमरे हैं, जिसमें 27 सूट्स और 39 रेजिडेंशियल सूट्स हैं। इस सभी सूट्स से अरब सागर का शानदार नजारा दिखता है। इस होटल के ज्यादातर कमरों से भारत से सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी का 26 फ्लोर वाला ‘एंटीलिया’ घर भी दिखता है।

virat anushka
Image Source : PTIvirat anushka

दिल्ली में हुआ था पहला रिसेप्शन

इससे पहले 21 दिसंबर को दिल्ली के ताज एनक्लेव में विराट के फैमिली मेंबर्स के लिए रिसेप्शन हुआ था। इस रिसेप्शन में क्रिकेट से जुड़े लोग तो शामिल हुए ही थे साथ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे।

virat anushka
Image Source : PTIvirat anushka

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी का आज मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होने वाला है

होटल को दुल्हन की तरह सजाया गया

मीडिया की ख़बरों के अनुसार रिसेप्शन होटल St Regis के टैरेस पर आयोजित किया गया है। इस पार्टी के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं और पूरे होटल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। होटल की खूबसूरती में चार-चांद लगाने के लिए फूल, लाइट और कैंडल से इसे सजाया गया है।  मुंबई में आज होने वाले रिसेप्शन में करीब 300 मेहमानों के शिरकत करने का अनुमान है। रिसेप्शन में फिल्मी जगत के अलावा बिजनेस और राजनीति जगत की तमाम हस्तियां भी शिरकत करेंगी।

सचिन, युवराज, अंबानी दिखेंगे रिसेप्शन में

रिसेप्शन रात आठ बजे से शुरू होगा। इस रिसेप्शन के कारण इलाके में जाम ना लगे इसके लिए सेलेब्रिटीज को समय से पहले पहुंचने की अपील की गई है। जो हस्तियां दिल्ली की पार्टी में नहीं आए थे, आज वो मुंबई में अपनी हाजिरी दर्ज कराएंगी। उम्मीद है कि क्रिकेट जगत से सचिन के अलावा युवराज सिंह भी रिसेप्शन में शामिल होंगे। वहीं बिजनेस जगत से मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी विरूष्का को बधाई देने पहुंचेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन