1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विराट कोहली- अनुष्का शर्मा एक दूसरे के साथ 'लेजर टैग' खेलते आएं नजर, वीडियो वायरल

विराट कोहली- अनुष्का शर्मा एक दूसरे के साथ 'लेजर टैग' खेलते आएं नजर, वीडियो वायरल

 Published : Apr 24, 2019 07:12 am IST,  Updated : Apr 24, 2019 07:45 am IST

विराट कोहली को आईपीएल से जब भी मौका मिलता है वह पत्नी अनुष्का के साथ मस्ती करना भूलते नहीं है। हाल ही में विराट-अनुष्का को एक-दूसरे के साथ लेजर टैग खेलते देखा गया। दोनों की यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

विराट कोहली- अनुष्का...- India TV Hindi
विराट कोहली- अनुष्का शर्मा

नई दिल्ली: विराट कोहली को आईपीएल से जब भी मौका मिलता है वह पत्नी अनुष्का के साथ मस्ती करना भूलते नहीं है। हाल ही में विराट-अनुष्का को एक-दूसरे के साथ लेजर टैग खेलते देखा गया। दोनों की यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जैसा कि आपको पता है विराट कोहली हमेशा एक परफेक्ट पार्टनर की तरह अनुष्का शर्मा के साथ नजर आते हैं। अनुष्का ने अभी फिल्मों से ब्रेक ले रखा है और लगातार पति के साथ ट्रैवल कर रही हैं। दोनों जहां भी जाते हैं फैंस और पेपराजी का ध्यान खींचने में कामयाब रहते हैं। अब एक बार फिर से अनुष्का और विराट को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

विराट इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग में व्यस्त हैं। मैच के बाद दोनों कोलकाता से रवाना हुए और बेंगलुरू पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही अनुष्का और विराट को फैंस की भीड़ ने घेर लिया। जहां विराट भीड़ से अनुष्का को बचाते हुए दिखे।

एयरपोर्ट पर विराट ब्लैक आउटफिट में दिखे तो वहीं अनुष्का क्लासी लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। विराट और अनुष्का को देखते ही फैंस 'विरुष्का-विरुष्का' कहकर चिल्लाने लगे।

अनुष्का लगातार इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान स्पॉट की जा रही हैं। अनुष्का, विराट को चीयर करती नजर आती हैं। विराट कोहली बेंगलुरू टीम के कप्तान हैं हालांकि उनकी टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है।

खबरों की मानें तो अनुष्का ने जीरो के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की है। जीरो में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। जीरो में अनुष्का की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था लेकिन कमजोर कहानी के चलते ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। 

ये भी पढ़ें :

इस वजह से मां के साथ नहीं रहते पीएम नरेंद्र मोदी, अक्षय कुमार के इंटरव्यू में किया खुलासा

आज रात नहीं सोने वाली अनन्या पांडे, क्योंकि कल रिलीज होगा SOTY2 का गाना 'मुंबई दिल्ली दी कुड़ियां'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन