मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लिया है। इस इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी की जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से सामने लाने की कोशिश की है। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर पीएम नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू की झलक पेश करते हुए लिखा है- जब पूरा देश इलेक्शन और पॉलिटिक्स पर बात कर रहा है। मुझे मौका मिला है पीएम नरेंद्र मोदी से नॉन पॉलिटिकल बातें करने का। कल सुबह 9 बजे एएनआई के जरिये देखिए और जानिए पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में कुछ अनसुने किस्से।
Related Stories
अक्षय कुमार ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें पीएम नरेंद्र मोदी से वो पूछते दिख रहे हैं कि वो अपने परिवार, अपनी मां के साथ क्यों नहीं रहते। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि वो ये सब मोह बहुत पहले त्याग चुके हैं। देखिए वीडियो-
अक्षय कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी की यह बातचीत एएनआई कल 9 बजे प्रसारित करेगा। जिसे आप इंडिया टीवी पर लाइव देख सकते हैं।