1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब इंडियन टीम के कैप्टन विराट कोहली ने माना- ‘ऑफ फील्ड कैप्टन तो अनुष्का हैं’

जब इंडियन टीम के कैप्टन विराट कोहली ने माना- ‘ऑफ फील्ड कैप्टन तो अनुष्का हैं’

 Published : May 21, 2018 10:53 am IST,  Updated : May 21, 2018 10:55 am IST

विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में अनुष्का को लेकर काफी सारी बातें शेयर की।

विराट-अनुष्का- India TV Hindi
विराट-अनुष्का

नई दिल्ली: आईपीएल में अनुष्का शर्मा कई बार अपने पति विराट कोहली को चीयर करने पहुंची। कभी स्टेडियम में तो कभी मोबाइल पर लाइव मैच देखते हुए अनुष्का विराट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने खुलासा किया कि भले ही वो इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन हैं, लेकिन घर की कैप्टन तो वाइफ अनुष्का है।

हाल ही में विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में अनुष्का को लेकर काफी सारी बातें शेयर की। साथ ही उन्होंने बताया कि वो काफी खुश हैं कि उनकी वाइफ क्रिकेट में इंट्रेस्ट लेती हैं। विराट ने बताया कि अनुष्का देश में रहे या विदेश में वो मैच जरूर देखती है। अनुष्का मैदान में प्लेयर्स की भावनाओं को समझती है। इसी इंटरव्यू के दौरान अनुष्का से पूछा गया कि ऑफ फील्ड कैप्टन कौन है तो पहले तो विराट चुप हो गए फिर कहा कि अनुष्का। विराट का मानना है कि अनुष्का पॉजिटिव सोच रखती है। उसके फैसले बहुत सही होते हैं इसलिए मेरी ऑफ फील्ड कैप्टन वही है। विराट के इंटरव्यू का वीड‍ियो अनुष्का शर्मा के फैन पेज से शेयर किया गया है।

बात करें फिल्म की तो अनुष्का इन दिनों शाहरुख और कटरीना के साथ फिल्म जीरो की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, टीशर्ट में कोहली का नाम और उनकी जर्सी का नंबर लिखा हुआ था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन