नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 8 मई को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी कर ली। सोनम ने यह शादी सिख रीति रिवाज से की है। लेकिन शादी के अगले दिन जैसे ही उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपने नाम के साथ पति आनंद का सरनेम आहूजा लगाया लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। लोगों का कहना था इतनी वीमेन ओरियेंटेड फिल्म करने के बाद भी वो पति का नाम अपने नाम के साथ जोड़ रही हैं।
Related Stories
हाल ही में एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने कहा कि ये फैसला लेने में मुझे लंबा वक्त लगा था। अपने नाम के पीछे आनंद का सरनेम लगाना आखिरी में मेरा फैसला था। उन्होंने कहा लोग इसे फेमिनिज्म से जोड़ रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है लोगों को फेमिनिज्म का कॉन्सेप्ट नहीं समझ में आता है। लोगों को ऑनलाइन जाकर इसके बारे में पढ़ना चाहिए।
बता दें, जब सोनम ने सोशल मीडिया पर जब आहूजा लगाया तो कईयों ने उनके इस फैसले को ट्रोल किया था, और उनके फेमिनिज्म को सपोर्ट करने पर भी सवाल उठाये थे। लोगों का कहना था कि एक तरफ वो वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्में कर रही हैं, और दूसरी तरफ वो इस तरह का काम कर रही हैं।
बता दें, सोनम ने 14 और 15 मई को कान्स के रेड कार्पेट पर वॉक किया।