1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर ने किया खुलासा, इस वजह से रिसेप्शन में आनंद ने शेरवानी के नीचे पहने थे स्पोर्ट्स शूज

सोनम कपूर ने किया खुलासा, इस वजह से रिसेप्शन में आनंद ने शेरवानी के नीचे पहने थे स्पोर्ट्स शूज

 Published : May 16, 2018 10:00 pm IST,  Updated : May 16, 2018 10:00 pm IST

जब कई तस्वीरों में आनंद शेरवानी के साथ स्नीकर्स पहने नजर आए तो लोग यह कहने लगे कि सालियां जूते ना चुरा लें इसलिए उन्होंने ऐसा किया था।

सोनम कपूर- India TV Hindi
सोनम कपूर

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की है। इस शादी में बॉलीवुड जगत की तमाम हस्तियां शामिल हुईं। लेकिन इस रिसेप्शन में जिसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो था आनंद के जूतों ने। आनंद ने शेरवानी के साथ फॉर्मल शूज या मोजरी ना पहनकर स्नीकर्स पहने थे। जिसका काफी मजाक बनाया गया था।

अब सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि आखिर आनंद ने ऐसा क्यों किया था। सोनम ने इंटरव्यू के दौरान कहा- आनंद ने मेरा मजाक उड़ाने के लिए स्नीकर्स पहने थे। वे पूरी शाम फॉर्मल शूज नहीं पहनना चाहते थे। सोनम ने यह भी कहा कि वो फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं इसलिए यहां होने वाली हलचलों से वाकिफ नहीं है। लेकिन ये सिर्फ मजाक था।

जब कई तस्वीरों में आनंद शेरवानी के साथ स्नीकर्स पहने नजर आए तो लोग यह कहने लगे कि सालियां जूते ना चुरा लें इसलिए उन्होंने ऐसा किया था।

बता दें, सोनम कपूर इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल की वजह से देश से बाहर हैं। लेकिन वहां वो पति आनंद को काफी मिस कर रही हैं। पति के साथ उनका एयरपोर्ट पर साड़ी वाला लुक काफी वायरल हुआ था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन