1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. हाथ में मंगलसूत्र पहने हुए सोनम कपूर की तस्वीर वायरल, आनंद अहूजा से है इसका खास कनेक्शन

हाथ में मंगलसूत्र पहने हुए सोनम कपूर की तस्वीर वायरल, आनंद अहूजा से है इसका खास कनेक्शन

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : May 16, 2018 08:08 am IST,  Updated : May 18, 2018 11:25 am IST

सोनम कपूर ने अपने हाथ में मंगलसूत्र पहन लिया है। यह मंगलसूत्र सोनम से खुद डिजायन किया था। जिसमें उनका और आनंद अहूजा के राशि चिंह के पैंडल पड़े हुए है...

Sonam kapoor mangalsutra- India TV Hindi
Sonam kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री और स्टाइलिश क्वीन सोनम कपूर कान्स फिल्म फेस्टिवल में एंट्री कर चुकी हैं। जहां पहले  दिन उन्होंने पोल्का ड्रेस पहनकर हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। वहीं दूसरे दिन भी Nude Corset Bodice Gown में नजर आई। जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही थी। यह पहला मौका है। जब सोनम कपूर शादी के बाद कान्स में शिरकत की। इतना नहीं शादी के सिर्फ 4-5 दिन बाद ही यह मौका मिला।

रेड कार्पेट में शिरकत करने के कारण सोनम कपूर से सिंदूर, मंगलसूत्र और चूड़ा उतार दिया है, लेकिन वह इंगेजमेंट रिंग में नजर आई। सोनम कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन आंनद अहूजा से शादी की है। जो कि साल 2018 की सबसे बड़ी शादी मानी जा रही है।

सोनम कपूर अपने स्टाइल के कारण जानी जाती है, तो शादी के दिन कैसे हर चीज खास न हो। मेहंदी, संगीत से लेकर शादी और रिसेप्शन में वह छाई रहीं। जहां संगीत सेरेमनी में व्हाइट कलर का लहंगा पहना। वहीं शादी में लाल रंग के जोड़े में काफी खूबसूरत नजर आई। लेकिन इस सबके साथ एक चीज और खास थी। वह है उनका मंगलसूत्र। जी हां सोनम कपूर का मंगलसूत्र बहुत ही खास था। ऐसा मंगलसूत्र अभी तक बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से किसी ने नहीं पहना है।

सोनम कपूर का मंगलसूत्र फाइन जूलरी डिजायनर उषिता रौतानी ने बनाया है। जबकि इसे खुद सोनम कपूर ने डिजायन किया है। इस मंगलसूत्र में सोनम ने खुद के और पति आनंद कपूर के राशि के चिंह बनवाएं है। जहां सोनम कू राशि मिथुन है। जिसे मंगलसूत्र में दाएं ओर बनाया है। इसके साथ ही पति आनंद अहूजा की राशि सिंह है। जिसे बाएं तरफ बनवाया है। इसके साथ ही इसे और खूबसूरत बनाने के लिए बीच में सॉलिटेयल लगाया है।

Sonam kapoor mangalsutra
Sonam kapoor mangalsutra

सोनम कपूर ने ये मंगलसूत्र अपने हाथ पर पहन लिया है। उन्होंने हाथ में पहने हुए एक तस्वीर इस्ट्रग्राम पर शेयर की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल