1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विराट ने अनुष्का संग शेयर की फोटो, लिखा- हमारी स्माइल फेक हो सकती है हम नहीं

विराट ने अनुष्का संग शेयर की फोटो, लिखा- हमारी स्माइल फेक हो सकती है हम नहीं

 Published : Apr 02, 2020 03:34 pm IST,  Updated : Apr 02, 2020 05:34 pm IST

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन तस्वीरों में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

विराट कोहली, अनुष्का शर्मा- India TV Hindi
विराट-अनुष्का 

क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने अपनी वाइफ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा संग आज दो बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों के मुस्कुराते चेहरे देखे जा सकते हैं। विराट कोहली ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर ये तस्वीरें अपलोड की हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में कोहली ने लिखा है- हमारी स्माइल शायद फेक हो सकती है हम नहीं। इसके साथ ही विराट कोहली ने  हैशटैग के साथ लिखा है- घर पर रहो, स्वस्थ रहो और सुरक्षित रहो।

देखिए तस्वीरें-

बता दें, कोरोना वायरस की वजह से विराट और अनुष्का घर पर ही हैं, दोनों अक्सर साथ में तस्वीरें अपलोड करते रहते हैं। विराट और अनुष्का अपने फैन्स को जागरूक करने के लिए वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। 

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने आर्थिक सहायता भी दी है। विराट और अनुष्का ने मिलकर पीएम केयर फंड और सीएम राहत कोष में 3 करोड़ का आर्थिक योगदान दिया है। विराट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन