1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘रंगून’ की कहानी पर बोले डायरेक्टर विशाल भारद्वाज

‘रंगून’ की कहानी पर बोले डायरेक्टर विशाल भारद्वाज

 Published : Jan 10, 2017 05:59 pm IST,  Updated : Jan 10, 2017 05:59 pm IST

कंगना रनौत, सैफ अली खान और शाहिद कपूर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘रंगून’ इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। कुछ वक्त पहले ही इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे देखने के बाद इस फिल्म को एक बायोपिक कहा जा रहा है। लेकिन...

rangoon- India TV Hindi
rangoon

मुंबई: कंगना रनौत, सैफ अली खान और शाहिद कपूर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘रंगून’ इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। कुछ वक्त पहले ही इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे देखने के बाद इस फिल्म को एक बायोपिक कहा जा रहा है। लेकिन फिल्मकार विशाल भारद्वाज ने फिल्म को बायोपिक बताने वाली खबरों का खंडन किया है। उन्होंने इन खबरों को काल्पनिक बताया है।

इसे भी पढ़े:-

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज की फिल्म 1940 की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसमें आजादी के संघर्ष को दिखाया गया है। खबर थी कि यह एक बायोपिक है, लेकिन इसे पूरी तरह खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि यह फिल्म गुजरे जमाने के किसी भी अदाकारी की कहानी पर आधारित नहीं है।

विशाल ने कहा, "फिल्म 'रंगून' द्वितीय विश्व युद्ध के युग में त्रिकोणीय प्रेम पर तैयार की गई है।" इसमें कंगना, जूलिया की भूमिका में हैं और सैफ एक फिल्मकार हैं, जबकि शाहिद नवाब मलिक नाम के एक सैनिक की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं, जो ट्रेन यात्रा के दौरान जुलिया से प्यार करने लगते हैं।

भारद्वाज ने कहा, "निश्चित रूप से यह उस युग की किसी भी अभिनेत्री का जीवन नहीं दर्शाती। 'रंगून' एक ऐतिहासिक फिल्म है, यह बायोपिक नहीं बल्कि त्रिकोणीय प्रेम पर आधारित है।" फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन