1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विवेक अग्निहोत्री ने माना जानबूझकर लोकसभा इलेक्शन के दौरान रिलीज कर रहे हैं ‘‘द ताशकंद फाइल्स’’

विवेक अग्निहोत्री ने माना जानबूझकर लोकसभा इलेक्शन के दौरान रिलीज कर रहे हैं ‘‘द ताशकंद फाइल्स’’

 Published : Mar 27, 2019 05:35 pm IST,  Updated : Mar 27, 2019 05:35 pm IST

''मैं यह कहता हूं तो ईमानदारी से कहता हूं क्योंकि जनता का मूड अभी इस मुद्दे से जुड़ा हुआ है।''

 ‘‘द ताशकंद फाइल्स’’ - India TV Hindi
 ‘‘द ताशकंद फाइल्स’’ 

नई दिल्ली: फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमयी मौत पर आधारित फिल्म ‘‘द ताशकंद फाइल्स’’ रिलीज होने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को जनता के सामने पेश करने का यह सही समय है। 

यह फिल्म इस साल लोकसभा चुनाव से पहले आई राजनीतिक फिल्मों ‘‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’’, ‘‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’’ और ‘‘ठाकरे’’ की श्रृंखला में नयी फिल्म है। 

यह पूछे जाने पर कि क्या फिल्म को जानबूझकर लोकसभा चुनावों के समय रिलीज किया जा रहा है, इस पर अग्निहोत्री ने कहा, ‘‘हां, इसलिए हमने फिल्म को अब रिलीज करने का फैसला किया। क्या यह अपराध है? जब मैं यह कहता हूं तो ईमानदारी से कहता हूं क्योंकि जनता का मूड अभी इस मुद्दे से जुड़ा हुआ है। हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा भारतीय यह फिल्म देखें।’’ 

वह ‘‘द ताशकंद फाइल्स’’ का ट्रेलर जारी होने के एक कार्यक्रम से इतर बोल रहे थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन