1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मैं मोदीजी को प्रेरणास्रोत मानता हूं : विवेक ओबरॉय

मैं मोदीजी को प्रेरणास्रोत मानता हूं : विवेक ओबरॉय

 Published : Mar 22, 2019 06:35 pm IST,  Updated : Mar 22, 2019 06:35 pm IST

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता विवेक ओबरॉय प्रधानमंत्री को प्रेरणास्रोत मानते हैं। 

विवेक ओबरॉय- India TV Hindi
विवेक ओबरॉय

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता विवेक ओबरॉय प्रधानमंत्री को प्रेरणास्रोत मानते हैं। फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान विवेक ने कहा, "मैं मोदीजी को एक प्रेरणास्रोत मानता हूं। मोदीजी उन व्यक्तित्वों में से एक हैं.. अगर वह कुछ तय करते हैं, उनकी सोच स्पष्ट है तो वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने से नहीं डरते। यह बहुत प्रेरणादायक हैं।"

यह पूछे जाने पर कि क्या एक फिल्म करने के बाद वह मोदी को पूरी तरह से जान पाए हैं, विवेक ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि जो लोग उनके साथ वर्षो से जुड़े हुए हैं, वह भी उन्हें जान पाए हैं। मैं उन्हें अच्छे से जानने के लिए बहुत छोटा हूं।"

उन्होंने राजनीति से जुड़ने के बारे में कहा, "हां, आप मुझे एक राजनेता के रूप में देखेंगे, लेकिन केवल स्क्रीन पर।"

Also Read:

Kesari Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म की शानदार कमाई, बनाया ये रिकॉर्ड

शादी के बाद कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी चतरथ और दोस्तों के साथ इस अंदाज में मनाई होली, शेयर की तस्वीरें

वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' के रीमेक में नज़र आएंगी सारा अली खान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन