1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kesari Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म की शानदार कमाई, बनाया ये रिकॉर्ड

Kesari Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म की शानदार कमाई, बनाया ये रिकॉर्ड

 Published : Mar 22, 2019 12:17 pm IST,  Updated : Mar 22, 2019 12:31 pm IST

होली के दिन रिलीज़ हुई अक्षय कुमार-परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'केसरी' ने पहले दिन शानदार कमाई की है।

Kesari Box Office Collection Day 1- India TV Hindi
Kesari Box Office Collection Day 1 Image Source : INSTAGRAM

होली के दिन रिलीज़ हुई अक्षय कुमार-परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'केसरी' ने पहले दिन शानदार कमाई की है। फिल्म ने गुरुवार को 21.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह 2019 की अभी तक की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है। फिल्म को होली के दिन रिलीज़ होने का फायदा मिला है। शुक्रवार को भले ही फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आए, लेकिन शनिवार और रविवार को फिल्म फिर से रफ्तार पकड़ सकती है।

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी।

जानें, 2019 की अब तक की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों के बारे में...

केसरी- 21.50 करोड़ रुपये

गली बॉय- 19.40 करोड़ रुपये
टोटल धमाल- 16.50 करोड़ रुपये
कैप्टन मार्वल- 13.01 करोड़ रुपये

आपको बता दें कि अक्षय की फिल्म 'गोल्ड' ने पहले दिन 25.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

Kesari Movie Review: 122 साल पहले ब्रिटिश के सिख रेजिमेंट और अफ़ग़ानी पठानों के बीच एक जंग लड़ी गयी थी, सिख के सिर्फ़ 21 जवानों और पठानों की दस हज़ार सैनिकों से सजी टुकड़ी के बीच ऐसी जंग हुई जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गयी। होली के मौक़े पर रिलीज़ हो रही अक्षय कुमार की फ़िल्म केसरी उसी जंग को कहानी है। केसरी में दिखाया गया है कि पठान हिंदुस्तान की तीन चौकियों पर अपना क़ब्ज़ा जमाकर पूरे भारत में घुसना चाहते हैं, इसके लिए वो सबसे पहले सारागढ़ी रेजिमेंट को चुनते हैं। वहाँ 36 रेजिमेंट के 21 जवान तैनात हैं वो कैसे दस हज़ार सैनिकों से लड़ते हैं और जीत हासिल करते हैं फ़िल्म में ये बेहद दिलचस्प तरीक़े से दिखाया गया है। (यहां पढ़ें पूरा रिव्यू)

Also Read:

वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' के रीमेक में नज़र आएंगी सारा अली खान

शादी के बाद कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी चतरथ और दोस्तों के साथ इस अंदाज में मनाई होली, शेयर की तस्वीरें

श्रद्धा कपूर 'बॉयफ्रेंड' रोहन श्रेष्ठा से जल्द कर सकती हैं शादी?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन