1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बीएसएफ जवानों के साथ अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा ने थिरकाए कदम, देखें वीडियो

बीएसएफ जवानों के साथ अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा ने थिरकाए कदम, देखें वीडियो

 Published : Mar 20, 2019 07:25 am IST,  Updated : Mar 20, 2019 07:27 am IST

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'केसरी' के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के दौरान उन्होंने बीएसएफ के जवानों के साथ कदम थिरकाए।

Kesari promotion- India TV Hindi
Kesari promotion Image Source : INSTAGRAM

अक्षय कुमार(Akshay Kumar) और परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म केसरी(Kesari) के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए अक्षय और परिणीति दिल्ली आए हुए हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय और परिणीति ने अपनी फिल्म के गाने सानू केंदी पर बीएसएफ जवानों के साथ कदम थिरकाए। अक्षय और जवानों की डांस की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वीडियो में अक्षय बीएसएफ जवानों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दिल्ली में प्रमोशन के लिए आए अक्षय कुमार की एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस वीडियो में अक्षय कुमार कार के ऊपर बैठे हुए हैं और फैंस से चारों तरफ से घिरे हुए हैं। यह वीडियो दिल्ली के कनॉट प्लेस की है।

आपको बता दें अक्षय कुमार की यह फिल्म 21 मार्च को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा अहम भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है और धर्मा प्रोडक्शन और अक्षय कुमार ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म में 21 सिख, 10 हज़ार अफगानी सैनिकों से युद्ध करते हैं। सारागढ़ी की लड़ाई 12 सितंबर, 1897 को ब्रिटिश भारतीय सेना के सिख रेजिमेंट और अफगान कबीलों के बीच लड़ी गई थी। सारागढ़ी तत्कालीन उत्तर-पश्चिम सीमा प्रांत (अब पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में है) में एक छोटा सा गांव था।

फिल्म के गाने रिलीज हो चुके हैं। देशभक्ति से भरपूर इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

फिल्म का ट्रेलर:

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

फिल्म 'चाची 420' में काम कर चुकी हैं फातिमा सना शेख, शेयर की थ्रोबैक पिक्चर 

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अंधाधुन' 3 अप्रैल को होगी चीन में रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन