1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्टर के बाद अब निर्माता बनने जा रहे हैं विवेक ओबेरॉय, इस फिल्म से करेंगे शुरुआत

एक्टर के बाद अब निर्माता बनने जा रहे हैं विवेक ओबेरॉय, इस फिल्म से करेंगे शुरुआत

 Published : Jul 01, 2020 09:58 am IST,  Updated : Jul 01, 2020 09:58 am IST

फिल्म की शूटिंग के शुरू होने की उम्मीद इस साल सितंबर-अक्टूबर से है।

निर्माता बनने जा रहे हैं विवेक ओबेरॉय- India TV Hindi
निर्माता बनने जा रहे हैं विवेक ओबेरॉय Image Source : INSTAGRAM: @VIVEKOBEROI

मुंबई: अभिनेता विवेक ओबरॉय अब एक मर्डर मिस्ट्री के साथ निर्माता के तौर पर अपनी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। फिल्म का शीर्षक 'इति: कैन यू सॉल्व योर ओन मर्डर?' है, जो विशाल मिश्रा द्वारा लिखित और निर्देशित है।

विवेक ने कहा, "विशाल द्वारा पेश की गई इसकी बेहतरीन कहानी मुझे एक झटके में पसंद आ गई और मैंने तुरंत इसे प्रोड्यूस करने का मन बना लिया। मुझे यकीन है कि यह एक रोमांचकर सफर होने वाला है।"

सुशांत के निधन पर विवेक ओबरॉय: काश अपने अनुभव बांट पाता, तुम्हारे पिता को रोते देखना असहनीय था

फिल्म की कहानी एक महिला के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो अपनी हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए समय से परे जाकर कोशिश कर रही है।

फिल्म की शूटिंग के शुरू होने की उम्मीद इस साल सितंबर-अक्टूबर से है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन