1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत के निधन पर विवेक ओबरॉय: काश अपने अनुभव बांट पाता, तुम्हारे पिता को रोते देखना असहनीय था

सुशांत के निधन पर विवेक ओबरॉय: काश अपने अनुभव बांट पाता, तुम्हारे पिता को रोते देखना असहनीय था

 Published : Jun 16, 2020 09:02 pm IST,  Updated : Jun 16, 2020 09:02 pm IST

विवेक ने कहा कि सुशांत को मुखाग्नि देते समय उनकी पिता की आंखों में जो दर्द था, वह असहनीय था। बहन बार-बार रोते हुए कह रही थी वापस आ जाओ।

sushant singh rajput, vivek oberoi- India TV Hindi
सुशांत के निधन पर विवेक ओबरॉय ने शेयर किया दुख Image Source : YOGEN SHAH, INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में सोमवार को शामिल हुए विवेक ओबेरॉय ने युवा अभिनेता के असामयिक निधन पर अपना दुख जाहिर किया है। सोशल मीडिया पर लिखे एक पोस्ट में विवेक ने बॉलीवुड को इसकी ताकत का प्रदर्शन करने, ईगो दिखाने, तिकड़मबाजी करने और योग्य प्रतिभाओं के काम को सम्मान नहीं देने को लेकर आईना दिखाया। उनका मानना है, "इंडस्ट्री को बेहतरी के लिए बदलने की जरूरत है।"

सुशांत की याद में कृति सेनन का इमोशनल पोस्ट: 'तुम्हारे साथ मेरे दिल का एक हिस्सा चला गया'

विवेक ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "आज सुशांत के अंतिम संस्कार में शामिल होना काफी तकलीफदेह था। मैं सच में ये चाहता हूं कि काश मैं अपना निजी अनुभव उसके साथ साझा कर पाता और उसके दर्द को कम कर पाता। मैं खुद दर्द भरे सफर से गुजरा हूं और यह बहुत दुखद और अकेलापन हो सकता है। लेकनि मौत इसका जवाब नहीं है, खुदकुशी कभी भी समाधान नहीं हो सकता है, काश वह अपने परिवार, दोस्तों और लाखों प्रशंसकों के बारे में सोचकर रुक गया होता, जो आज इस नुकसान का दुख मना रहे हैं..उसने महसूस किया होता कि लोग उसकी कितनी परवाह करते हैं।"

अमेरिका से लौट रही हैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन, भारत आने से पहले ही सरकार से मांगी ये राहत

विवेक ने कहा कि सुशांत को मुखाग्नि देते समय उनकी पिता की आंखों में जो दर्द था, वह असहनीय था। बहन बार-बार रोते हुए कह रही थी वापस आ जाओ। उन्होंने कहा, "मैं आशा करता हूं कि हमारी इंडस्ट्री जो खुद को परिवार कहती है, गंभीर रूप से कुछ आत्मनिरीक्षण करे। हमें बेहतरी के लिए बदलने की जरूरत है।"

विवेक ने कहा कि वह सुशांत के मुस्कुराते चेहरे को हमेशा याद करेंगे।

विद्युत जामवाल ने बताया क्यों नहीं किया सुशांत के निधन पर पोस्ट  

(इनपुट- आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन