1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमेरिका से लौट रही हैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन, भारत आने से पहले ही सरकार से मांगी ये राहत

अमेरिका से लौट रही हैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन, भारत आने से पहले ही सरकार से मांगी ये राहत

 Published : Jun 16, 2020 04:41 pm IST,  Updated : Jun 16, 2020 05:35 pm IST

सुशांत की मौत के बाद उनके परिवार को एक और झटका लगा है। उनकी बीमार भाभी सुधा देवी का सोमवार शाम बिहार के पूर्णिया में निधन हो गया, क्योंकि वह अभिनेता के निधन का सदमा नहीं सह सकीं।

sushant singh rajput- India TV Hindi
सुशांत की एनआरआई बहन ने भारत आने पर 7 दिन के क्वारंटाइन से छूट की अपील की Image Source : TWITTER/SHWETASINGHKIRTI

मुंबई: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अमेरिका में रहने वाली बहन श्वेता सिंह कीर्ति भारत आ रही हैं। हालांकि, वह देश में आने के बाद सात दिनों के क्वारंटाइन को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "सभी की मदद के बाद भारत के लिए टिकट कंफर्म हो गया है। मैं 16 को उड़ान भरुंगी और दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंच जाउंगी। मैं 7 दिनों के क्वारंटाइन अवधि को लेकर चिंतित हूं. कोई ऐसा रास्ता है जिससे इस अवधि से बचा जा सके? मुझे अपने परिवार के पास जल्द से जल्द जाना है।"

सुशांत को 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी पर लटका पाया गया था। 15 जून को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

सुशांत हमें जवाब तलाशने के लिए छोड़ गए : राजेश शर्मा

श्वेता ने इस घटना ते बाद पोस्ट ने लिखा था, "मैं प्रतिक्रिया नहीं दे पाने के लिए खेद व्यक्त करती हूं .. मैं मजबूत बनी रहने की कोशिश कर रही हूं..सभी संवेदनाओं के लिए धन्यवाद..यह मुझे ताकत दे रहा है..बस मेरे परिवार के लिए प्रार्थना करें।"

सुशांत सिह राजपूत के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हैं सारा अली खान, पिता सैफ अली खान ने बताया

परिवार के लिए कठिन समय चल रहा है। सुशांत की मौत के बाद उनके परिवार को एक और झटका लगा है। उनकी बीमार भाभी सुधा देवी का सोमवार शाम बिहार के पूर्णिया में निधन हो गया, क्योंकि वह अभिनेता के निधन का सदमा नहीं सह सकीं। वह लीवर कैंसर से पीड़ित थीं।

(इनपुट- आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन