1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI vs PBKS: पंजाब किंग्स को मिली सीजन की चौथी जीत, मुंबई इंडियंस ने लगाया हार का चौका

MI vs PBKS: पंजाब किंग्स को मिली सीजन की चौथी जीत, मुंबई इंडियंस ने लगाया हार का चौका

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 16, 2026 07:03 pm IST,  Updated : Apr 16, 2026 11:01 pm IST

MI vs PBKS: आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने एकतरफा अंदाज में मुंबई इंडियंस को हरा दिया।

मुंबई इंडियंस vs पंजाब...- India TV Hindi
मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स Image Source : AFP

MI vs PBKS Score: आईपीएल 2026 का 24वां मैच में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने थी। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहां पंजाब किंग्स ने एकतरफा अंदाज में 7 विकेट जीत दर्ज की। पंजाब के लिए यह इस सीजन की चौथी जीत है। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए यह लगातार चौथी हार है। इस जीत के बाद पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में 9 अंकों के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई है। मुकाबले की बात करें तो वहां पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और उन्होंने फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यहां मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। इस टारगेट को पंजाब किंग्स ने आसानी से 16.3 ओवर में हासिल कर लिया।

मुंबई के लिए इस मैच में डी कॉक ने शानदार पारी खेलते हुए शतक लगाया। वहीं नमन धीर ने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। डी कॉक 60 बॉल पर 112 रन बनाकर नाबाद लौटे। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं नमन धीर ने 31 बॉल में तीन चौके और इतने ही छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हो गए। पंजाब की गेंदबाजी की बात करें तो वहां अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 22 रन खर्च करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं पंजाब किंग्स की तरफ से इस मुकाबले में प्रभसिमरन सिंह ने मैच विनिंग पारी खेली। वहीं श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक लगाया। अय्यर 35 बॉल पर 66 रन बनाकर आउट हुए। प्रभसिमरन ने इस मैच में 39 बॉल पर नाबाद 80 रन की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए।

MI vs PBKS मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल