Published : Apr 16, 2026 08:06 pm IST, Updated : Apr 16, 2026 08:06 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
हल्दी, शहद और दही, पुराने जमाने से इन तीनों नेचुरल चीजों को त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। अगर आपने सही तरीके से इन तीनों केमिकल फ्री चीजों को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लिया, तो आप दमकती हुई त्वचा के मालिक बन सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले आपको एक कटोरी में हाफ कप दही निकालना है। इसी कटोरी में हाफ स्पून हल्दी पाउडर और हाफ स्पून शहद भी निकाल लीजिए। आपको इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। अब आप इस पेस्ट को फेस पैक की तरह यूज कर सकते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
हल्दी, शहद और दही से बने इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को लगभग 15 से 20 मिनट तक लगाए रखना है और फिर आप फेस वॉश कर सकते हैं।
4/5Image Source : FREEPIK
इस होममेड फेस पैक की मदद से आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हल्दी त्वचा की रंगत निखारने और दाग-धब्बे कम करने में मदद करती है। दही त्वचा को नमी प्रदान करने में कारगर साबित हो सकता है। शहद रूखी और बेजान त्वचा को मुलायम रखता है।
5/5Image Source : FREEPIK
इस फेस पैक को एक हफ्ते में 1-2 बार यूज किया जा सकता है। कुल मिलाकर ये केमिकल फ्री फेस पैक आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।