फेस्टिव सीजन में Honda ने खोला डिस्काउंट का पिटारा, Amaze, City और Elevate पर मिल रही ₹2.44 लाख तक की बंपर छूट
फेस्टिव सीजन में Honda ने खोला डिस्काउंट का पिटारा, Amaze, City और Elevate पर मिल रही ₹2.44 लाख तक की बंपर छूट
होंडा कार्स इंडिया ने फेस्टिव सीजन में बड़ा ऑफर पेश किया है। कंपनी ने सितंबर 2026 में अपनी मौजूदा कारों Amaze, City और Elevate पर भारी डिस्काउंट की घोषणा की है। इन ऑफर्स के तहत ग्राहकों को अधिकतम ₹2.44 लाख तक का फायदा मिल सकता है।
Published : Sep 15, 2026 06:59 pm IST, Updated : Sep 15, 2026 06:59 pm IST
1/6Image Source : ANI
फेस्टिव सीजन में अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो होंडा कार्स इंडिया की ओर से आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने सितंबर 2026 के लिए अपनी कारों पर ₹2.44 लाख तक के फेस्टिव डिस्काउंट का ऐलान किया है। यह ऑफर होंडा की भारतीय मार्केट में मौजूद तीन कारों Amaze, City और Elevate पर दिया जा रहा है। हालांकि, मिलने वाला वास्तविक फायदा कार के मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगा।
2/6Image Source : Honda official website
होंडा की SUV Elevate पर इस फेस्टिव सीजन में सबसे बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक इस कार की खरीद पर अधिकतम ₹2,44,600 तक का लाभ उठा सकते हैं। Elevate की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹11,80,700 है।
3/6Image Source : Honda official website
इसके बाद Honda City का नंबर आता है। कंपनी अपनी मिड-साइज सेडान पर ₹1,51,900 तक का फायदा दे रही है। City की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹11,99,900 है।
4/6Image Source : Honda official website
Honda Amaze खरीदने वालों के लिए भी कंपनी ने अलग-अलग जनरेशन के हिसाब से ऑफर रखा है। होंडा फिलहाल Amaze की दूसरी और तीसरी जनरेशन दोनों बेच रही है। दूसरी जनरेशन Amaze पर ₹57,600 तक, जबकि नई तीसरी जनरेशन Amaze पर ₹66,800 तक का फायदा मिल सकता है। दूसरी जनरेशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6,97,700 और तीसरी जनरेशन की कीमत ₹7,65,400 से शुरू होती है।
5/6Image Source : ANI
Honda ने साफ किया है कि ग्राहक को मिलने वाला अंतिम डिस्काउंट उसके चुने गए मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगा। इसलिए कार खरीदने से पहले नजदीकी रजिस्टर्ड होंडा डीलरशिप से असली और लागू ऑफर की जानकारी लेना जरूरी है। कंपनी के मुताबिक ये फेस्टिव ऑफर्स 30 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेंगे।
6/6Image Source : Honda official website
इन ऑफर्स का ऐलान ऐसे समय हुआ है जब होंडा ने अगस्त में मजबूत बिक्री दर्ज की। कंपनी ने महीने में कुल 7,508 यूनिट्स बेचीं, जिनमें 5,385 यूनिट घरेलू बाजार में और 2,123 यूनिट एक्सपोर्ट की गईं। घरेलू बिक्री पिछले साल अगस्त के 3,850 यूनिट के मुकाबले करीब 40 फीसदी बढ़ी। कंपनी के मुताबिक Onam से शुरू हुई फेस्टिव डिमांड, नई City और ZR-V को मिले अच्छे रिस्पॉन्स ने बिक्री को मजबूती दी। होंडा को उम्मीद है कि फेस्टिव सीजन में यह रफ्तार आगे भी बनी रहेगी।