T20Is में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप 5 में 2 भारतीय बैटर
T20Is में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप 5 में 2 भारतीय बैटर
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं, क्या आपको पता है। कुछ वक्त पहले तक भारतीय बल्लेबाज का ही टॉप पर कब्जा था, हालांकि अब पहले नंबर पर बाबर आजम पहुंच गए हैं। लेकिन टॉप 5 में भारत के दो बल्लेबाज हैं। चलिए इनके बारे में आपको बताते हैं।
Published : Sep 15, 2026 05:45 pm IST, Updated : Sep 15, 2026 05:45 pm IST
1/6Image Source : getty
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं, क्या आपको पता है। कुछ वक्त पहले तक भारतीय बल्लेबाज का ही टॉप पर कब्जा था, हालांकि अब पहले नंबर पर बाबर आजम पहुंच गए हैं। लेकिन टॉप 5 में भारत के दो बल्लेबाज हैं। चलिए इनके बारे में आपको बताते हैं।
2/6Image Source : getty
पाकिस्तान के बाबर आजम टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 145 मैच खेलकर 42 अर्धशतक लगाने का काम किया है। उनके नाम तीन शतक भी हैं।
3/6Image Source : getty
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को टी20 इंटरनेशनल से रिटायर हुए काफी वक्त बीत चुका है, लेकिन इसके बाद भी वे अभी दूसरे नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने 125 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 39 बार अर्धशतक लगाया है। विराट कोहली ने एक ही बार इस फॉर्मेट में शतक लगाया है।
4/6Image Source : getty
रोहित शर्मा की बात की जाए तो वे तीसरे नंबर पर आते हैं। हालांकि उन्होंने भी साल 2024 में ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। रोहित ने 159 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 37 अर्धशतक लगाए हैं।
5/6Image Source : getty
पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान यहां नंबर चार पर आते हैं। उन्होंने अपने करियर में 106 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 31 अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि साल 2024 के बाद उन्हें इस फॉर्मेट में जगह ही नहीं मिली है।
6/6Image Source : getty
इंग्लैंड के जॉस बटलर नंबर 5 पर हैं। उन्होंने अब तक 160 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 30 अर्धशतक लगाए हैं। बटलर ने दो शतक लगाने का काम किया है।