1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सोनचिरैया' में सुशांत के को-स्टार रणवीर शौरी ने बताया कैसे बॉलीवुड की नसों में है नेपोटिज्म

'सोनचिरैया' में सुशांत के को-स्टार रणवीर शौरी ने बताया कैसे बॉलीवुड की नसों में है नेपोटिज्म

 Published : Jun 16, 2020 05:49 pm IST,  Updated : Jun 16, 2020 09:53 pm IST

रणवीर शौरी ने 'सोनचिरैया' फिल्म में अपने सह-कलाकार और दोस्त सुशांत सिंह राजपूत के निधन से बेहद दुखी हैं। रणवीर सुशांत के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे।

रणवीर शौरी ने बताया...- India TV Hindi
रणवीर शौरी ने बताया कैसे बॉलीवुड की नसों में है नेपोटिज्म Image Source : INSTAGRA- SUSHANT/RANVIR

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'सोनचिरैया' के को-स्टार और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी ने ट्वीट के माध्यम से बताया है कि कैसे नेपोटिज्म बॉलीवुड की नसों में कितना गहराई से समाया हुआ है। रणवीर ने अपने ट्विटर अकाउंट में कई सारे ट्वीट्स किये हैं और अपनी राय रखी है। रणवीर ने पहले ट्वीट में लिखा, "एक लोकप्रिय बॉलीवुड अवॉर्ड शो में एक स्टार किड शो की सह-मेजबानी कर रहा था। वे अगले कैटेगरी की घोषणा करते हैं। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता। नामांकित व्यक्तियों के बाद स्टार किड भी नॉमिनी में से एक होता है। सरप्राइज-सरप्राइज।"

उन्होंने आगे लिखा, "अवॉर्ड देने के लिए, मेजबान दो सम्मानित फिल्मी हस्तियों को आमंत्रित करते हैं, जो स्टार किड के माता-पिता होते हैं। कितना प्यारा संयोग है! प्रजेंटेटर्स लिफाफा खोलते हैं और विजेता के नाम की घोषणा करते हैं -जो होता है, स्टार किड, बिल्कुल! एक कोडक पारिवारिक क्षण!"

अमेरिका से लौट रही हैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन, भारत आने से पहले ही सरकार से मांगी ये राहत

उन्होंने आगे लिखा, "स्टार किड होस्ट के डाइस से अवार्ड स्वीकार करने के लिए आगे बढ़ता है और एक छोटा सा धन्यवाद भाषण देता है और बाकी के शो को होस्ट करने के लिए वापस आ जाता है, जैसा कि होता है। इस तरह बॉलीवुड की मुख्यधारा किस तरह एक परिवार है।"

इससे पहले रणवीर शौरी ने 'सोनचिरैया' फिल्म में अपने सह-कलाकार और दोस्त सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद इंडस्ट्री में जीरो अकाउंटबिलिटी ट्रेंड की प्रवृत्ति पर भी सवाल उठाया था।

सुशांत सिह राजपूत के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हैं सारा अली खान, पिता सैफ अली खान ने बताया

(इनपुट- आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन