1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत की मौत की खबर सुन अंकिता लोखंडे फूट फूट कर रोने लगी थीं, प्रार्थना बेहेरे ने बताया

सुशांत की मौत की खबर सुन अंकिता लोखंडे फूट फूट कर रोने लगी थीं, प्रार्थना बेहेरे ने बताया

 Published : Jun 16, 2020 01:55 pm IST,  Updated : Jun 16, 2020 02:05 pm IST

सुशांत सिंग राजपूत के निधन की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। पवित्र रिश्ता में उनके साथ काम कर चुकी प्रार्थना बेहेरे ने बताया है कि अंकिता लोखंडे का क्या हाल है।

sushant singh rajput and ankita lokhande- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे Image Source : INSTAGRAM

सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सुनकर सभी शॉक्ड हैं। उन्होंने अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे। जैसे ही सुशांत के निधन की खबर आई उसके बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे टूट गई हैं। जब इंडिया टीवी ने अंकिता को सुशांत के निधन के बाद कॉन्टेक्ट किया तो उन्होंने 'क्या' कहकर फोन काट दिया। सुशांत और अंकिता ने पवित्र रिश्ता सीरियल में साथ में काम किया था। दोनों की जोड़ी सुपरहिट थी। अब पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस प्रार्थना बेहेरे ने बताया है कि अंकिता का क्या हाल है।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में प्रार्थना बताया- हमारे पवित्र रिश्ता व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज आने लगे थे। मैंने बाद में देखे।मुजे यह समझने में थोड़ा समय लगा कि क्या हो रहा है। तो मैंने अंकिता को फोन किया। वह बहुत रो रही थी। मुझे समय नहीं आया मैं किसे फोन करुं। फिर मैंने महेश शेट्टी को फोन किया। वह भी रो रहे थे और सुशांत को देखने के लिए जा रहे थे। मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं भी साथ आ सकती हूं क्योंकि वो हमारा दोस्त था।

सुशांत सिह राजपूत के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हैं सारा अली खान, पिता सैफ अली खान ने बताया

प्रार्थना ने आगे कहा- मैं अंकिता के बारे में बता सकती हूं वह टूट गई हैं और बहुत रो रही है। लेकिन सभी को अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की जरुरत है। न्यूज सुनने के बाद वो वहीं अटक गई है। लेकिन उसकी जिंदगी में अब कोई है और उसे उस रिश्ते का सम्मान करना भी जरुरी है। वह जाना चाहती थी लेकिन सब जानते हैं वह बहुत इमोशनल और सेंसिटिव है। जब मैं पवित्र रिश्ता ग्रुप पर मैसेज किया कि सुशांत को एक आखिरी बार देखने चलते हैं तो मुझे पता लगा सिर्फ 20 लोग अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं।

दिल बेचारा : इस हीरोइन के साथ बनी सुशांत की आखिरी जोड़ी, नामचीन एक्टर हैं गेस्ट अपीरियंस में

प्रार्थना ने कहा- सुशांत उनके लिए एक प्रेरणा था और वह उसके जैसा बनना चाहती थी। उन्होंने एक साथ अपने करियर की शुरुआत की और वह हमेशा उनके काम के लिए उनकी सराहना करेंगे। 

आपको बता दें सुशांत और अंकिता की मुलाकात पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी। जहां पहले दोनों की दोस्ती हुई और बाद में प्यार। उनकी ऑफ स्क्रीन और ऑन स्क्रीन जोड़ी सभी को बहुत पसंद थी। मगरर 2016 में 6 साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों अलग हो गए। 

इन तीन निर्देशकों की फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत, अधूरी रह गई ख्वाहिश

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन