1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Ruchak Yog: मई के महीने में रूचक योग बनाएंगे मंगल, 3 राशियों को मालामाल बनाएंगे ग्रहों के सेनापति

Ruchak Yog: मई के महीने में रूचक योग बनाएंगे मंगल, 3 राशियों को मालामाल बनाएंगे ग्रहों के सेनापति

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 16, 2026 09:25 pm IST,  Updated : Apr 16, 2026 09:25 pm IST

Ruchak Yog: मंगल ग्रह मई के महीने में अपनी राशि मेष में गोचर करेंगे। मंगल के इस गोचर से रूचक योग का निर्माण होगा। इस योग के बनने से किन राशियों को लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं।

Ruchak Yog- India TV Hindi
रूचक योग Image Source : FREEPIK

Ruchak Yog: मंगल ग्रह 2 मई 2026 को अपनी राशि मेष में गोचर कर जाएंगे। मेष राशि में मंगल के प्रवेश के साथ ही रूचक योग का निर्माण होगा। आपको बता दें कि जब भी मंगल अपनी राशि मेष, वृश्चिक या अपनी उच्च राशि मंगल में गोचर करते हैं तो रूचक योग का निर्माण होता है। इस योग के बनने से राशिचक्र की कुछ राशियों को लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में आपको जानकारी देंगे। 

मेष राशि  

मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं और लग्न भाव में रूचक योग बनाएंगे। मंगल के इस गोचर से आपको धन लाभ प्राप्त हो सकता है। आप करियर के क्षेत्र में भी प्रगति कर सकते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। मंगल का यह गोचर आपके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा रहेगा, सेहत में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खेल के मैदानों में आप जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे। 

मिथुन राशि  

मंगल का गोचर आपके लाभ भाव में होगा। मंगल की यह स्थिति समाज में आपको ख्याति दिलाएगी। धन लाभ के अवसर मिलेंगे और निवेश से भी लाभ मिलने के योग हैं। आपको कहीं से अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। संपत्ति की खरीद-बिक्री करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को खुशखबरी मिलने के योग हैं। 

वृश्चिक राशि

मंगल ग्रह आपकी राशि के भी स्वामी ग्रह हैं। ऐसे में आपके लिए भी मंगल का रूचक योग बनाना बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकता है। बीते समय में किए गए कार्यों से आपको लाभ मिल सकता है। शत्रुओं पर आप हावी होंगे और अपने कार्यों को अच्छी तरह से पूरा कर पाएंगे। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। आपके बात करने के तरीके से लोग प्रभावित होंगे और समाज में आपकी ख्याति बढ़ सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Vaishakh Amavasya Daan: वैशाख अमावस्या पर इन चीजों का सच्चे मन से करें दान, पितृ होंगे प्रसन्न और बनेंगे बिगड़े काम

Shukra Gochar 2026: 19 अप्रैल को अपनी ही राशि में शुक्र का महागोचर! इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, खुलेगा कुबेर का भंडार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।