1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत की याद में कृति सेनन का इमोशनल पोस्ट: 'तुम्हारे साथ मेरे दिल का एक हिस्सा चला गया'

सुशांत की याद में कृति सेनन का इमोशनल पोस्ट: 'तुम्हारे साथ मेरे दिल का एक हिस्सा चला गया'

 Published : Jun 16, 2020 07:33 pm IST,  Updated : Jun 16, 2020 07:54 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन ने फिल्म 'राब्ता' में साथ काम किया था। कृति सेनन ने सुशांत की याद में बेहद इमोशनल कर देने वाला पोस्ट किया है।

kirti sanon, sushant singh rajput- India TV Hindi
सुशांत की याद में कृति सेनन का इमोशनल पोस्ट Image Source : INSTAGRAM- KRITI SANON

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को खुदकुशी कर ली। उनके इस तरह जाने से हर कोई हैरान है। सुशांत का अंतिम संस्कार कल मुंबई में हुआ, जहां उनके परिवार के अलावा बॉलीवुड की कुछ हस्तियां भी शामिल हुईं। इन गिनी चुनी हस्तियों में कृति सेनन भी थीं। कृति सेनन ने सुशांत के जाने के दो दिन बाद सोशल मीडिया पर बेहद इमोशनल पोस्ट डाला है।

Related Stories

सुशांत सिह राजपूत के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हैं सारा अली खान, पिता सैफ अली खान ने बताया

सुशांत के साथ तीन तस्वीरें शेयर करते हुए  कृति ने लिखा- ''सुश .. मुझे पता था कि तुम्हारा शानदार दिमाग तुम्हारा सबसे अच्छा दोस्त और तुम्हारा सबसे बड़ा दुश्मन था .. लेकिन इसने मुझे पूरी तरह से तोड़ दिया है कि तुम्हारे जीवन में एक ऐसा पल आया जहां तुम्हें मरना आसान और बेहतर लगा जीने की बजाय। काश ऐसा होता कि तुम्हारे आसपास लोग होते जो उस पल को गुजर जाने में तु्म्हारी मदद कर पाते। काश तुमने उन्हें दूर ना किया होता जो तुमसे प्यार करते थे, काश मैं वो सही कर पाती जो तुम्हारे भीतर टूटा था। मैं नहीं कर सकी... मैं बहुत कुछ चाहती हूं।"

अमेरिका से लौट रही हैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन, भारत आने से पहले ही सरकार से मांगी ये राहत

कृति ने आगे लिखा- ''तुम्हारे साथ मेरे दिल का एक हिस्सा चला गया... और एक हिस्सा हमेशा तुम्हें जिंदा रखेगा। कभी अपनी खुशी के लिए प्रार्थना करना बंद मत करो कभी नहीं।''

कृति और सुशांत ने फिल्म राब्ता में साथ काम किया था। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। सुशांत और कृति काफी करीब हुआ करते थे, लेकिन बाद में दोनों के बीच दूरियां आ गई थीं।

सुशांत हमें जवाब तलाशने के लिए छोड़ गए : राजेश शर्मा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन