1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विवेक ने सलमान से 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' के सेट्स पर न मिलने पर तोड़ी चुप्पी

विवेक ने सलमान से 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' के सेट्स पर न मिलने पर तोड़ी चुप्पी

 Published : Nov 26, 2015 12:07 pm IST,  Updated : Nov 26, 2015 12:12 pm IST

मुंबई: हाल ही में सलमान खान अपनी रिलीज हुई फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के प्रचार के सिलसिले में महबूब स्टूडियो गए थे। इस कार्यक्रम के बाद 'बजरंगी भाईजान' स्टार ने निर्देशक इंद्र कुमार से

विवेक ने सलमान से...- India TV Hindi
विवेक ने सलमान से 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' के सेट्स पर न मिलने पर तोड़ी चु

मुंबई: हाल ही में सलमान खान अपनी रिलीज हुई फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के प्रचार के सिलसिले में महबूब स्टूडियो गए थे। इस कार्यक्रम के बाद 'बजरंगी भाईजान' स्टार ने निर्देशक इंद्र कुमार से मुलाकात की जो उन्हें वैनिटी वैन तक ले गए। वैनिटी वैन में विवेक ओबरॉए के साथ-साथ 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' के सभी प्रमुख अभिनेता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 9: सलमान खान के शो में शाहरुख खान

रिपोर्ट के अनुसार सलमान वैन तक गए, लेकिन जब उन्होंने वहां विवेक को बैठे पाया तो तत्काल वहां से लौट गए। बाद में रितेश देशमुख और अन्य अभिनेता वैन से बाहर जाकर सलमान से मिले जबकि विवेक बाहर नहीं आए।

विवेक मुंबई में पत्रिका इंटीरियर की शुरूआत के मौके पर पत्रकारों से मुखातिब हुए। और जब उनसे ये सवाल पूछा गया कि वो फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' के सेट्स पर आए सलमान खान से क्यों नहीं मिले, तो उन्होंने कहा, "मैं क्या कहूं। मुझे कुछ नहीं कहना हैं। 2003 में कुछ हुआ था और अब हम 2015 में हैं। क्या आपको याद है कि 2003 में क्या हुआ था।"

गौरतलब है कि उनके और सलमान के संबंधों में कुछ साल पहले काफी खटास आ गई थी। विवेक ने 2003 में एक संवाददाता सम्मेलन बुलाकर कहा था कि नशे में धुत सलमान ने उन्हें 41 बार फोन किया और उन्हें अपशब्द कहे तथा धमकी दी कि वह उनके घर आकर उसकी हत्या कर देंगे। यह प्रकरण एश्वर्या राय से उनकी दोस्ती के चलते हुआ था।

हालांकि विवेक ने बाद में सलमान से माफी मांग ली थी, लेकिन सलमान ने उनकी इस माफी को स्वीकार नहीं किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन