1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: सलमान खान के शो में शाहरुख खान

Bigg Boss 9: सलमान खान के शो में शाहरुख खान

 Published : Nov 25, 2015 03:15 pm IST,  Updated : Nov 25, 2015 03:20 pm IST

मुंबई: जिसका बेसब्री से इंतजार था वो घड़ी आखिरकार आ गई है। सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान लोकप्रिय टीवी शो बिग बॉस नौ के मंच पर पहली बार एक साथ नजर आएंगे। शाहरुख खान

Bigg Boss 9: सलमान खान के शो...- India TV Hindi
Bigg Boss 9: सलमान खान के शो में शाहरुख खान

मुंबई: जिसका बेसब्री से इंतजार था वो घड़ी आखिरकार आ गई है। सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान लोकप्रिय टीवी शो बिग बॉस नौ के मंच पर पहली बार एक साथ नजर आएंगे। शाहरुख खान पहली बार अपनी फिल्म ‘दिलवाले’ को प्रमोट करने के लिए बिग बॉस के घर जाएंगे।

सूत्रों ने बताया, "शाहरख को शो में लाने की चर्चा चल रही है। हम लोग समय तय करने में लगे हैं। शो में सलमान और शाहरख का एक साथ होना शानदार होगा। आगे क्या होता है उसके लिए इंतजार करना होगा।"

ये भी पढ़ें- अमन ने ऋषभ की अश्लीलता पर किए चौकाने वाले खुलासे

वैस बताया जा रहा है शाहरुख अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए 5-6 दिसम्बर या फिर 13-14 दिसम्बर को फिल्म प्रमोट करने के लिए शो में जा सकते है जिसके ठीक एक हफ्ते बाद दिलवाले रिलीज होगी।

अगर आपको याद हो तो पहले सलमान ने कहा था कि अगर शाहरुख बिग बॉस में आते हैं तो वह उनका स्वागत करेंगे और उन्हें इस बात से खुशी होगी।

लोग इस बात को याद कर सकते हैं कि सलमान ‘प्रेम रतन धन पायो’ के अपने साथी कलाकार सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, नील नितिन मुकेश और दीपक दोब्रियाल के साथ शाहरख की सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' के लोकप्रिय गीत 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' की धुन पर थिरके थे।

दूसरी ओर शाहरुख और काजोल की अगुवाई में 'दिलवाले' की पूरी टीम ने ‘प्रेम रतन धन पायो’ के टाइटल गीत पर भी ठुमके लगाए थे। सलमान ने शाहरुख के 50वें जन्मदिन पर उनके घर में शिरकत की थी और उन्हें बर्थडे विश किया था। अब बस इंतजार करिए इन दोनों को दोबारा साथ में देखने के लिए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन