1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिग्गज अदाकारा वहीदा रहमान को किशोर कुमार सम्मान देगी मध्य प्रदेश सरकार

दिग्गज अदाकारा वहीदा रहमान को किशोर कुमार सम्मान देगी मध्य प्रदेश सरकार

 Written By: IANS
 Published : Jan 03, 2020 09:34 am IST,  Updated : Jan 03, 2020 09:34 am IST

भारतीय सिनेमा की प्रसिद्घ अभिनेत्री वहीदा रहमान को मुंबई जाकर ही राष्ट्रीय किशोर सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

waheeda rehman- India TV Hindi
वहीदा रहमान को किशोर कुमार सम्मान देगी मध्य प्रदेश सरकार

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान वर्ष 2018-19 फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान को दिए जाने का ऐलान किया था, मगर वह यह सम्मान लेने खंडवा नहीं पहुंचीं। इस पर सरकार ने तय किया है कि उन्हें यह सम्मान मुम्बई में प्रदान किया जाएगा। पाश्र्व गायक किशोर कुमार का मध्य प्रदेश खंडवा से नाता रहा है। राज्य सरकार का संस्कृति विभाग उनकी याद में हर साल राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान देता है। यह सम्मान खंडवा में ही आयोजित समारोह में दिया जाता है। 

साल 2018-19 के लिए वहीदा रहमान (81) का चयन किया गया था। उन्हें यह सम्मान किशोर कुमार की जन्मस्थली खंडवा में दिया जाना था, मगर उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से खंडवा आने में असमर्थता जताई थी, इसलिए सरकार ने उन्हें मुंबई जाकर सम्मान देने का फैसला किया है। संस्कृति मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ मुंबई जाकर वहीदा रहमान को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान भेंट करेंगी।

Birthday Special: एक्ट्रेस के साथ-साथ कार रेसर और पायलट भी हैं गुल पनाग, बन चुकी हैं मिस इंडिया

मंत्री साधौ ने कहा कि भारतीय सिनेमा की प्रसिद्घ अभिनेत्री वहीदा रहमान को मुंबई जाकर ही राष्ट्रीय किशोर सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। तारीख अभी तय नहीं है।

प्रख्यात गायक दिवंगत किशोर कुमार की याद में मध्यप्रदेश के संस्कृति विभाग की ओर से उत्कृष्टता और सृजन के लिए ये सम्मान दिया जाता है। राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन हर साल खंडवा में 13 अक्टूबर को किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर होता है।

मप्र सरकार ने वर्ष 1997 में किशोर कुमार सम्मान शुरू किया था। यह पुरस्कार हर साल अभिनय, पटकथा, गीतलेखन और निर्देशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कलाधर्मी को सौंपा जाता है। किशोर कुमार सम्मान दिलीप कुमार सहित कई नामी फिल्म हस्तियों को दिया जा चुका है।

यह सम्मान स्थापना के बाद से अब तक 19 कलाकारों को सम्मानित कर चुका है जिसमें ऋषिकेश मुखर्जी, नसीरूद्दीन शाह, गुलजार, कैफी आजमी, बीआर चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, गोविंद नहलानी, जावेद अख्तर, श्याम बेनेगल, शत्रुध्न सिन्हा, मनोज कुमार, गुलशन बावरा, सई परांजपे और प्रियदर्शन शामिल हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन