1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'आज फिर जीने की तमन्ना है' गाने पर शिल्पा शेट्टी ने 81 साल की वहीदा रहमान के साथ किया डांस, देखें वीडियो

'आज फिर जीने की तमन्ना है' गाने पर शिल्पा शेट्टी ने 81 साल की वहीदा रहमान के साथ किया डांस, देखें वीडियो

 Published : Apr 15, 2019 11:48 am IST,  Updated : Apr 15, 2019 11:48 am IST

वहीदा रहमान सुपर डांसर चैप्टर 3 में गई थीं। जहां उन्होंने शिल्पा शेट्टी के साथ डांस किया। यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Dance video of waheeda rehman and shilpa shetty- India TV Hindi
Dance video of waheeda rehman and shilpa shetty Image Source : INSTAGRAM/SHILPA SHETTY

अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस वहीदा रहमान(Waheeda Rehman) और आशा पारिक(Asha Parekh) बीते हफ्ते सुपर डांसर चैप्टर 3 में पहुंची थी। जहां उन्होंने फिल्मों से जुड़े अपने कई किस्से सुनाए। शो में खूब मस्ती- धमाल हुआ। सिर्फ इतना ही नहीं सब खुश तो तब हो गए जब शिल्पा शेट्टी ने 81 साल की वहीदा रहमान से डांस करने की गुजारिश कर डाली।

बस फिर क्या था। शिल्पा शेट्टी और वहीदा रहमान स्टेज पर चली गई और उन्हीं की फिल्म 'गाइड' के गाने 'आज फिर जीने की तमन्ना है' पर डांस किया। इस डांस की वीडियो शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी की है।

शो के दौरान शिल्पा शेट्टी ने बताया कि वह वहीदा रहमान को अपना गुरू मानती हैं।जिसके बाद गुरु-शिष्या ने स्टेज पर डांस किया। वहीदा रहमान ने बताया उन्होंने कम से कम 20-25 साल बाद डांस किया है। उन्होंने कहा- मुझे जो प्यार और सम्मान मिल है वह बहुत बड़ी चीज है। आप सभी का शुक्रिया। इसी के साथ शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ डांस करने के बाद कहा- मैंने कोई पुण्य किया है वर्ना ये मौका मिलना आसान नहीं है।

इसी शो के दौरान शिल्पा शेट्टी ने अपनी डेब्यू फिल्म के बारे में बताया। जब वहीदा रहमान और आशा पारिक अपनी लाइफ के बारे में बताया। उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म के बारे में बताया।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा शेट्टी ने बताया- उनकी पहली फिल्म गाता रहे मेरा दिल थी। मगर प्रोडक्शन हाउस के कुछ इश्यू की वजह से यह फिल्म बंद हो गई थी। इसके बाद अब्बास-मस्तान ने उन्हें फिल्म बाजीगर के लिए ऑफर किया था।

Also Read:

'भारत' से आया सलमान खान का लुक, पहली बार दिखा बिल्कुल अलग अंदाज

अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म India's most Wanted का पोस्टर हुआ रिलीज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन