1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भारत' से आया सलमान खान का लुक, पहली बार दिखा बिल्कुल अलग अंदाज

'भारत' से आया सलमान खान का लुक, पहली बार दिखा बिल्कुल अलग अंदाज

 Published : Apr 15, 2019 11:12 am IST,  Updated : Apr 15, 2019 11:31 am IST

'भारत' में सलमान खान 18 साल के लड़के से लेकर 70 साल तक के बुजुर्ग के रोल में नजर आएंगे।

सलमान खान- India TV Hindi
सलमान खान

मुंबई: फिल्म भारत से सलमान खान का नया लुक सामने आया है। सलमान पहली बार बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। सलमान एक बूढ़े आदमी के किरदार में हैं। तस्वीर देखकर आप बिल्कुल अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि ये मेकअप का कमाल है। क्योंकि सलमान का लुक और मेकअप काफी रियल लग रहा है।

सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट से ये तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा है- जितने सफेद बाल मेरे सिर पर और दाढ़ी में हैं, उससे ज्यादा रंगीन मेरी जिंदगी है।

फिल्म भारत में सलमान खान 18 साल के  लड़के से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक के रोल में दिखेंगे। भारत में सलमान खान 6 अलग-अलग लुक में नजर आएंगे।  यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ और दिशा पाटनी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म में जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर भी एक अलग अंदाज में देखने को मिलेंगे।

भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। अली अब्बास जफर और सलमान खान की जोड़ी तीसरी बार साथ काम कर रही है। इससे पहले दोनों ने साथ में सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्म साथ बनाई है। उम्मीद की जा रही है कि इन दो फिल्मों की तरह यह फिल्म भी सुपरहिट होगी और नए रिकॉर्ड कायम करेगी।

कटरीना कैफ ने भी फिल्म 'भारत' से कल अपना लुक शेयर किया था। 

अब तो दर्शकों को फिल्म भारत के ट्रेलर का इंतजार है। जो 24 अप्रैल को रिलीज होने वाला है। 

2 महीने पहले भारत का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे खूब पसंद किया गया था। सलमान इसमें कहीं सर्कस में नजर आए थे तो कहीं नेवी अफसर की ड्रेस पहने दिख रहे थे। यहां देखिए टीजर-

सलमान खान इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। दबंग 3 का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं।

मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

Also Read:

'छपाक' में मेकअप के लिए दीपिका पादुकोण को लग जाता है इतना वक़्त!

न्यूयॉर्क में जैकलिन फर्नांडिस और प्रियंका चोपड़ा ने बिताया साथ वक्त, देखिए तस्वीर

'GOT वेब सीरीज'' को पसंद करने वाली देशों की लिस्ट में भारत चौथे नंबर पर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन