1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. न्यूयॉर्क में जैकलिन फर्नांडिस और प्रियंका चोपड़ा ने बिताया साथ वक्त, देखिए तस्वीर

न्यूयॉर्क में जैकलिन फर्नांडिस और प्रियंका चोपड़ा ने बिताया साथ वक्त, देखिए तस्वीर

 Published : Apr 15, 2019 07:50 am IST,  Updated : Apr 15, 2019 07:50 am IST

जैकलिन फर्नांडिस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें क्वीन कहा।

जैकलिन फर्नांडिस और...- India TV Hindi
जैकलिन फर्नांडिस और प्रियंका चोपड़ा

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा हाल ही में स्टनिंग आउटफिट में न्यूयॉर्क में दिखीं। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर आई तो फैंस उनका लुक देखकर काफी खुश हुए। प्रियंका यहां अपनी एक बॉलीवुड बडी से भी मिलीं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने यहां एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस से मुलाकात की जो की उसी शहर में आई हुई थीं। जैकलिन ने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रियंका चोपड़ा के साथ तस्वीर शेयर की। जैकलिन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर प्रियंका के साथ की तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है।

इस मौके पर जैकलिन ने मोनोग्रोम ड्रेस के साथ हाई बूट्स कैरी किए थे। जैकलिन ने हाफ पोनी की थी। वहीं प्रियंका ग्रे और येलो ड्रेस में नजर आईं। दोनों को साथ चिल करते देख आपको भी खुशी होगी। देखिए तस्वीर-

जैकलिन फर्नांडिस और प्रियंका चोपड़ा
जैकलिन फर्नांडिस और प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने जैकलिन  तस्वीर को री-शेयर करते हुए लिखा- तुमसे मिलकर बहुत अच्छा लगा लव। खूब मजा आया।

जैकलिन फर्नांडिस और प्रियंका चोपड़ा
जैकलिन फर्नांडिस और प्रियंका चोपड़ा

तस्वीरें देखकर तो आप भी जान गए होंगे दोनों एक्ट्रेस ने कितने मजे किए।

काम की बात करें तो प्रियंका ने द स्काई इज पिंक की शूटिंग खत्म कर ली है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान और जायरा वसीम भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं। यह कहानी मोटिवेशनल स्पीकर आएशा चौधरी पर बेस्ड है जिसे pulmonary fibrosis नाम की बीमारी थी। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होनी है। फिलहाल प्रियंका इन दिनों अपने यूट्यूब शो 'जस्ट वन थिंग' में व्यस्त हैं।

Also Read:

छपाक के लिए मेकअप में दीपिका पादुकोण को लगते हैं इतने घंटे

प्रियंका चोपड़ा ने बताया वो भी हो चुकी हैं यौन शोषण का शिकार

इंशाअल्लाह में सलमान खान और संजय लीला भंसाली के साथ काम करने पर बोलीं आलिया भट्ट- दोनों साथ में मैजिकल हैं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन