एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का कहना है कि अगर उन्हें हॉलीवुड में अच्छे अवसर मिलते हैं तो वहां वह काम करना पसंद करेंगी। आलिया एस एस राजामौली की फिल्म RRR से जल्द ही तेलूगु फिल्म इंडस्ट्री में दस्तक देने जा रही हैं। उनका कहना है कि किसी भी नई फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करना मुश्किल है। आलिया ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मुझे उम्मीद है कि मैं कभी हॉलीवुड जाऊंगी और जल्द ही जाऊंगी। यह बिल्कुल एक नए इंडस्ट्री में कदम रखने जैसा है और यह आसान तो बिल्कुल नहीं होगा। मुझे यह करना है।’’
Related Stories
आलिया फिलहाल अपनी आनेवाली फिल्म ‘कलंक’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इसके अलावा वह ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय के साथ, 'सड़क 2' में संजय दत्त, पूजा भट्ट के साथ, ‘इंशाअल्लाह’ में सलमान खान के साथ और 'तख्त' में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर, विक्की कौशल, अनिल कपूर के साथ नज़र आएंगी।
आलिया की लास्ट रिलीज़ फिल्म 'गली बॉय' को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म को ज़ोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था और रणवीर सिंह ओपोजिट रोल में नज़र आए थे।
आलिया की 'कलंक' 17 अप्रैल को रिलीज़ होगी। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी हैं।
(इनपुट-भाषा)
Also Read:
प्रियंका चोपड़ा और मिंडी कैलिंग साथ में बनाएंगी वेडिंग कॉमेडी फिल्म
Kalank song Aira Gaira: वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और कृति सैनन का गाना हुआ रिलीज़
आलिया भट्ट ने कंगना रनौत के 'Mediocre' कमेंट का ऐसे दिया जवाब