1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Kalank song Aira Gaira: वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और कृति सैनन का गाना हुआ रिलीज़

Kalank song Aira Gaira: वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और कृति सैनन का गाना हुआ रिलीज़

 Written By: Swati Pandey
 Published : Apr 13, 2019 07:17 pm IST,  Updated : Apr 13, 2019 07:28 pm IST

धर्मा प्रोडक्शन की मल्टी-स्टारर फिल्म 'कलंक' का नया गाना 'सइया मेरा, ऐरा-गैरा नत्थु खैरा' शनिवार को रिलीज़ हो गया।

Kalank song Aira Gaira out now- India TV Hindi
Kalank song Aira Gaira out now Image Source : INSTAGRAM

धर्मा प्रोडक्शन की मल्टी-स्टारर फिल्म 'कलंक' का नया गाना 'सइया मेरा, ऐरा-गैरा नत्थु खैरा' शनिवार को रिलीज़ हो गया। गाने में वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर के साथ कृति सैनन नज़र आ रही हैं। इसके पहले फिल्म का गाना 'कलंक नहीं इश्क', 'फर्स्ट क्लास', 'घर मोरे परदेसिया' रिलीज़ हो चुका है। सभी गानों को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर हैं। 'फर्स्ट क्लास' गाने में वरुण के साथ कियारा आडवाणी नज़र आई थीं।

कृति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर और अपने बायो में गाने का लिंक शेयर किया है।

देखें 'सइया मेरा, ऐरा-गैरा नत्थु खैरा' गाना...

इस गाने में कृति की खूबसूरती देखने लायक है। गाने में कृति ने पर्पल रंग का लहंगा और बैकलेस चोली पहना है। यह आइटम सॉन्ग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कृति ने जो आउटफिट पहना है, उसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।

आपको बता दें कि शनिवार सुबह ही कृति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया था कि आज ये गाना रिलीज़ होगा।

'कलंक' 17 अप्रैल को रिलीज़ होगी। इसे अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के सभी सितारे इन दिनों फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी आजादी के बाद बंटवारे के दर्द और तनाव को बयां करती हैं। इसमें हीरा मंडी के लोहारों की अंग्रेजो द्वारा की गई बगावत दर्शाया गया है, जहां गीत संगीत की महफिल जमती थी जिसे अंग्रेज उखाड़ फेंकना चाहते थे। लौहार वर्ग इसी मंशा को लेकर बगावत करते हैं।

कृति इस गाने के अलावा 'अर्जुन पटियाला', 'पानीपत' और 'हाउसफुल 4' में नजर आएंगी। इससे पहले वह कार्तिक आर्यन के साथ 'लुका छुपी' से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी हैं। 

Also Read:

आलिया भट्ट ने कंगना रनौत के 'Mediocre' कमेंट का ऐसे दिया जवाब

बेटी अनन्या पांडे की फिल्म का ट्रेलर देखकर चंकी पांडे हो गए इमोशनल, देखिए ट्रेलर

दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर तोड़ी चुप्पी,बोलीं- 'किसी महिला पर मां बनने के लिए दबाव न डालें'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन