Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट ने कंगना रनौत के 'Mediocre' कमेंट का ऐसे दिया जवाब

आलिया भट्ट ने कंगना रनौत के 'Mediocre' कमेंट का ऐसे दिया जवाब

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Apr 13, 2019 06:59 pm IST, Updated : Apr 13, 2019 07:28 pm IST

कुछ दिनों पहले कंगना रनौत Kangana Ranaut) ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पर एक बार फिर निशाना साधते हुए 'गली बॉय' में उनके परफॉर्मेंस को औसत दर्जे का बताया था और कहा था कि उनसे मेरी तुलना शर्मनाक है। इसपर अब आलिया का जवाब आया है।

Alia Bhatt responds to Kangana Ranaut mediocre comment- India TV Hindi
Alia Bhatt responds to Kangana Ranaut mediocre comment

कुछ दिनों पहले कंगना रनौत Kangana Ranaut) ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt)  पर एक बार फिर निशाना साधते हुए 'गली बॉय' में उनके परफॉर्मेंस को औसत दर्जे का बताया था और कहा था कि उनसे मेरी तुलना शर्मनाक है। इसपर अब आलिया का जवाब आया है। उन्होंने कहा- ''मैं कंगना के काम और उनके विचारों का सम्मान करती हूं। अगर वो मेरे बारे में ऐसा सोचती हैं तो उनके अपने कारण होंगे, लेकिन मैं यह याद रखना चाहूंगी कि राज़ी के बाद उन्होंने मेरी कितनी तारीफ की थी। मैं बस अपने काम पर फोकस करना चाहूंगी। हो सकता है मैं अच्छा काम करूं तो वो फिर से मेरी तारीफ करें।''

दरअसल, एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने हाल ही में एक पोल करवाया था, जिसमें फैंस को 2019 की बेस्ट एक्ट्रेस के लिए वोट करना था। कंगना 'मणिकर्णिका' के लिए 37% वोट पाकर यह पोल जीत गईं। आलिया को 'गली बॉय' के लिए 33% वोट मिले थे।

जब पोर्टल ने कंगना से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा- ''मैं शर्मिंदा हूं...गली बॉय में ऐसा क्या था...एक मुंहफट लड़की... बॉलीवुड का महिला सशक्तिकरण और अच्छी एक्टिंग को लेकर यही पैमाना है... मुझे बख्श दें। मीडिया फिल्मी बच्चों को कुछ ज्यादा ही प्यार देते हैं। औसत दर्जे के काम को इतना महत्व मत दीजिए नहीं तो काम कभी अच्छा नहीं हो पाएगा।''

आपको बता दें कि 'गली बॉय' में आलिया की एक्टिंग की क्रिटिक्स और दर्शकों ने तारीफ की थी। जोया अख्तर की इस फिल्म की स्क्रीनिंग बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में भी हुई थी। इंटरनेशल पब्लिकेशन ने भी इसकी तारीफ की थी। वहीं, कंगना की 'मणिकर्णिका' को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था।

इसके पहले कंगना ने आलिया और दूसरे स्टार्स पर उनकी फिल्म 'मणिकर्णिका' का सपोर्ट नहीं करने का आरोप लगाया था। उन्होंने आलिया और रणबीर कपूर पर समाजिक मुद्दे पर अपनी राय न रखने का आरोप लगाया था।

कंगना के आरोपों का जवाब देते हुए आलिया ने कहा था- ''मैं आशा करती हूं कि कंगना मुझे नापसंद नहीं करती। मुझे कुछ भी जान-बूझ कर नहीं किया है। अगर उन्हें बुरा लगा है तो मैं उनसे निजी तौर पर माफी मागूंगी।''

दोनों के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो कंगना फिलहाल अश्विनी अय्यर की 'पंगा' की शूटिंग कर रही हैं। उनके पास राजकुमार राव के साथ 'मेंटल है क्या' भी है। इसके साथ ही वो जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में भी नज़र आएंगी।

वहीं आलिया की 'कलंक' 17 अप्रैल को रिलीज़ होगी। फिल्म में वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। इसके अलावा वो 'ब्रह्मास्त्र', 'सड़क 2', 'तख्त', RRR में भी नज़र आएंगी।

Also Read:

बेटी अनन्या पांडे की फिल्म का ट्रेलर देखकर चंकी पांडे हो गए इमोशनल, देखिए ट्रेलर

दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर तोड़ी चुप्पी,बोलीं- 'किसी महिला पर मां बनने के लिए दबाव न डालें'

Happy Birthday Satish Kaushik: 'कैलेंडर' से लेकर 'मुत्तु स्वामी' तक, सतीश कौशिक के 5 बेहतरीन किरदार जो आज भी करते है दर्शकों के दिलों में राज़

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement