1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने बताया वो भी हो चुकी हैं यौन शोषण का शिकार

प्रियंका चोपड़ा ने बताया वो भी हो चुकी हैं यौन शोषण का शिकार

 Published : Apr 14, 2019 08:36 pm IST,  Updated : Apr 14, 2019 08:36 pm IST

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में न्यूयॉर्क में 10th Annual Women in the World Summit में हिस्सा लिया था। वहां उन्होंने महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर बात की।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
Priyanka Chopra Image Source : INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में न्यूयॉर्क में 10th Annual Women in the World Summit में हिस्सा लिया था। वहां उन्होंने महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर बात की। इसमें से एक मुद्दा यौन शोषण का था। हाल ही में बॉलीवुड में #MeToo मूवमेंट की शुरुआत हुई थी, जिसमें कई महिलाओं ने सामने आकर कई सिलेब्रिटीज पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। प्रियंका ने कहा- ''ऐसा लगता है महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न शब्द जुड़ कर आता है। अब, एक-दूसरे का सपोर्ट करने के कारण, लोग हमें चुप नहीं करा पाते और ऐसा देखकर बहुस साहस आता है।''

पिछले साल #MeToo मूवमेंट में नाना पाटेकर, साजिद खान, आलोक नाथ, विकास बहल सहित कई सिलेब्रिटीज का नाम आया था। प्रियंका ने कहा कि वो भी ये भुगत चुकी हैं। उन्होंने कहा- ''मेरे ख्याल से इस कमरे में बैठी सभी महिलाएं ये भुगत चुकी होंगी। हम हमेशा आवाज़ उठाते थे, बस कोई सुनता नहीं था। अब अगर मेरे पास कोई कहानी है तो मुझे नहीं लगेगा कि मैं अकेली हूं- और ना ही मैं शर्मिंदा हूं।''

जब तनुश्री दत्ता ने #MeToo मूवमेंट की शुरुआत की थी, तब प्रियंका ने एक इंटरव्यू में कहा था- ''अगर लोग इस मूवमेंट को बॉलीवुड तक ही सीमित रखते हैं तो मुझे लगता है कि उन्होंने इस मूवमेंट को गलत समझा है। ऐसा नहीं है कि फिल्म इंडस्ट्री में ये चीज होती है। हर जॉब में होती है। जो मेरे साथ हुआ है, वो बहुत पहले हुआ है। ऐसा नहीं है कि दंगल के टाइम हुआ है या उसके बाद। ये तब हुआ जब मैं बहुत यंग थी। लोग सोच रहे हैं कि मैं इस बारे में क्यों बात नहीं कर रही...लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। हमारे देश की सभी महिलाओं ने इसे भुगता है और सब पब्लिक में इस बारे में बात नहीं करना चाहते।''

Also Read:

इंशाअल्लाह में सलमान खान और संजय लीला भंसाली के साथ काम करने पर बोलीं आलिया भट्ट- दोनों साथ में मैजिकल हैं

कटरीना कैफ ने 'भारत' के सेट से शेयर की नई तस्वीर

आलिया भट्ट लोकसभा चुनाव 2019 में नहीं कर पाएंगी वोट, ये है कारण

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन