1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Box Office collection Day 7: तूफानी रफ्तार से आगे बढ़ रही है ऋतिक रोशन की 'वॉर', जानें Sye Raa Narasimha Reddy और War की कमाई

Box Office collection Day 7: तूफानी रफ्तार से आगे बढ़ रही है ऋतिक रोशन की 'वॉर', जानें Sye Raa Narasimha Reddy और War की कमाई

 Published : Oct 09, 2019 07:33 am IST,  Updated : Oct 09, 2019 10:16 am IST

Box Office collection Day 7: ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इसके साथ ही जानें साई रा नरसिम्हा रेड्डी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

War and sye raa narasimha reddy box office collection day 7 - India TV Hindi
War and sye raa narasimha reddy box office collection day 7

Box Office collection Day 7: ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। दशहरे की छुट्टी के दिन 'वॉर' ने धमाकेदार कलेक्शन किया। वहीं दूसरी ओर महानायक अमिताभ बच्चन और चिरंजीवी की फिल्म 'साई रा नरसिम्हा रेड्डी' भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। जानें किस फिल्म ने अभी तक कितनी की कमाई।

बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार वॉर ने 8 अक्टूबर को 27 करोड़ की कमाई की है। इस कारण इस फिल्म ने अभी तक 207 करोड़ की कमाई कर ली है।

वहीं सातवें दिन की बात करें तो ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक वॉर ने 200 करोड़ के क्लब में शामिल होकर  'संजू', 'सुल्तान', 'दंगल', 'पीके' और 'बजरंगी भाईजान' को पीछे पछाड़ दिया है। ऐसा ही रहा तो यह फिल्म 300 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी।

तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार फिल्म ने  पहले 51.60 करोड़, दूसरे दिन 23.10 करोड़, तीसरे दिन 21.30, चौथे दिन 27.60 करोड़ और पांचवे दिन 36 करोड़ रुपये और छठे दिन 20.60 करोड़ की कमाई की है।

साई रा नरसिम्हा रेड्डी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

चिंरजीवी और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'साई रा नरसिम्हा रेड्डी' भी अच्छी कमाई कर रही है। यह फिल्म तेलुगु भाषाई इलाको में अच्छी कमाई कर रही है। आपको बता दें यह फिल्म तेलुगु,, तमिल, हिंदी,, कन्नाडा और मलयालम भाषा में रिलीज हुई है।

साई रा नरसिम्हा रेड्डी  ने 7 अक्टूबर को वर्ल्ड वाइड  7.2 करोड़ की कमाई की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन